अजब प्रेम की गजब कहानी: कौन है ये लड़का जगसी कोली, जिसने प्यार में लांघा भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर
Jagsi Koli Pakistan to India: पाकिस्तान का जगसी कोली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसकेू परिजनों ने देख लिया तो वह हड़बड़ी में बॉर्डर पार करके भारत में घुस गया, जिसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने राजस्थान के गांव से पकड़ लिया।
भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। अपनी प्रेमिका मिलने के लिए आया युवक बॉर्डर पार करके प्रेमी भारत में घुस गया, जिसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बॉर्डर पार से आए युवक की पहचान पाकिस्ताान के थारपारकर जिले के खारोड़ा रहने वाले परसू राम कोली के बेटे जगसी के रूप में हुई है। जगसी का गांव भारत-पाक सीमा से 35 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में है।

जगसी ने 24 अगस्त की रात को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पार किया था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान में वह अपनी ही जाति की एक लड़की से प्यार करता है। प्रेमिका का घर पाकिस्तान में भारत बॉर्डर से लगते गांव घोरामारी में है। दोनों के बीच साल 2020 से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
जगसी 24 अगस्त को प्रेमिका से मिलने आया तो लड़की उसके साथ घर से भाग चलने की जिद करने लगी। युवक ने इनकार कर दिया था। इस बीच लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई थी। इस पर वह प्रेमिका के घर से भाग गया। हड़बड़ी में वह पाकिस्तान बॉर्डर पार करके भारत में दाखिल हो गया।
सीकर सुरक्षा बल के जवानों ने 24 अगस्त की रात को करीब 2 बजकर 48 मिनट पर कैमरे में बॉर्डर के पास भारत की सीमा में घूमते देखा तो उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से दो सिम व एक मोबाइल बरामद किया है। एक डायरी भी मिली। पिछले तीन दिन से जगसी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications