Rajasthan: करौली में 5 बहनों के इकलौते भाई की दिनदहाड़े हत्या, प्लास से नाखून उखाड़े
करौली जिले के गांव गुरदह में 20 साल आशाराम की हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
राजस्थान के करौली जिले के लांगरा पुलिस थाना इलाके के गांव गुरदह में पांच बहनों के इकलौते भाई आशाराम की हत्या कर दी गई।
वारदात को कुछ युवकों ने अंजाम दिया है। उन पर प्लास से आशाराम के नाखून उखाड़ लेने के भी आरोप हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

करौली एएसपी सुरेश जैफ के अनुसार आशाराम के परिजनों को पुलिस थाने में शिकायत दी कि 20 र्व्षीय आशाराम निवासी भूरे का पुरा दोपहर को ताऊ के घर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ उसे बुलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए।
आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और दो घंटे बाद उसे घर से थोड़ी दूर एक पत्थर पर पटक गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे करौली के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की सूचना पर करौली एएसपी सुरेश जैफ, डीएसपी अनुज शुभम, करौली एसएचओ उदयभान करौली जिला अस्पताल पहुंचे और उसके परिजनों से वारदात की पूरी जानकारी ली।
पांच बहनों के इकलौते भाई की हत्या से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने आरोपियों को शीघ्र अरेस्ट किए जाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications