Rajasthan: रक्षाबंधन महापर्व पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जूनराम मेघवाल ने किससे बंधवाई राखी, देखिए Video

Rajasthan Rakshabandhan News: देशभर में आज रक्षाबंधन का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राजस्थान के बीकानरे में आज रक्षाबंधन के पर्व पर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जून राम मेघवाल ने अपने निवास पर बहन से रक्षासूत्र बंधवाया।


इस दौरान मंत्री मेघवाल ने कहा रक्षाबंधन का पर्व पवित्र प्रेम का पर्व है। वही मंत्री मेघवाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लेटरल एंट्री को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा की यह बिना अध्ययन के बोलते रहते है।

मनमोहन सिंह भी लेटरल एंट्री थे। संसार के बहुत से देशों यह व्यवस्था है। देश में यूपीएसी के माध्यम से लोग आते है सरकार नहीं लेती। उन्हें देश की संस्थाओं पर विश्वास नहीं है।

on-the-occasion-of-raksha-bandhan-union-law-minister-arjun-ram-meghwal-tied-rakhi-to-his-sister

जबकि राजीव गाँधी के समय भी यह सिस्टम था लेकिन देश में भ्र्म फैलाने के लिए कहा जा रहा है। वही उन्होंने झारखंड में चंपई सोरेन को लेकर कहा की कोई व्यक्ति अपने मुख्यमंत्री से खुश नही है तो भाजपा का इसमें क्या दोष है।

आरएसएस पर राहुल गांधी के आरोपों को लेकर अर्जूनराम मेघवाल ने कहा कि वो बिना सोचे समझे आरोप लगा रहे है। बीजेपी- आरएसएस का मामला है यह राहुल गांधी का विषय नहीं है।

मंत्री अर्जूनराम मेघवाल ने कोलकाता में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुआ देश की सभी बहनों को विश्वास दिलाया कि सरकार संवेदनशील है और महिला सुरक्षा के लिए बेहतर से बेहतर क्या हो सकता है उस पर काम कर रही है।

मंत्री मेघवाल ने कहा कि हरियाणा में होने वाले चुनाव को लेकर मुझे भी प्रभारी लगाया है। 21 अगस्त के बाद आपकों सूचनाएं देते रहेंगे। भाजपा पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+