ओला कैब चालक ने बीच हाईवे पर उतारकर बैंक के अधिकारी व बेटी के साथ की मारपीट

जयपुर। ओला कैब चालक द्वारा अपने साथियों को बुलाकर दिल्ली के एक निजी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट और उनकी 11 साल की बेटी के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। कैब चालक की जिद थी कि उसकी बुकिंग रद्द कर दी जाए और वह निजी कैब के तौर पर सवारियों को दिल्ली ले जाए। गम्भीर बात यह भी है कि जब कैब बुक की गई, तो मोबाइल पर न तो चालक का नम्बर आया और न ही उसका फोटो। चालक ने वाइस प्रेसिडेंट व उनकी बेटी को टैक्सी में बैठाया और आठ किलोमीटर दूर ले जाकर अपने साथियों को बुलाया, फिर मारपीट की। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को एक्सप्रेस हाईवे पर छोड़ कर चालक और उसके साथी भाग गए। हद तब हो गई जब ओला कैब ने 274 किलोमीटर का सफर बताते हुए 3523 रुपए के किराए का बिल पीड़ित को थमा दिया।

ola cab driver beats the bank officer and his daughter in the mid of jaipur delhi highway

निजी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट पुरुषोत्तम को अपनी बेटी के साथ रक्षा बंधन मनाने के लिए जयपुर के श्यामनगर में रहने वाले अपने भाई के घर आए थे। उन्हें वापस जयपुर से दिल्ली जाना था। इस कारण उन्होंने ओला कैब की एप के जरिए टैक्सी बुक करवाई। जब टैक्सी पहुंची, तो चालक ने कहा कि वह बुकिंग रद्द कर दें और वह सस्ते में ही दिल्ली ले जाएगा। लेकिन पुरुषोत्तम ने चालक की यह बात नहीं मानी और उन्होंने चालक को बुकिंग रद्द करने से मना कर दिया।

टैक्सी में बैठने से पहले पुरुषोत्तम ने टैक्सी का फोटो ले लिया था, जिसके नम्बर उसके नंबर आरजे 14 टीसी 1585 थे। उनके मोबाइल में आए मैसेजे में टैक्सी चालक का नाम आदिल कुरैशी आ रहा था, लेकिन उसके मोबाइल नम्बर और फोटो नहीं दिख रहे थे। पुरुषोत्तम का आरोप है कि जब उन्होंने चालक से ओला के जरिए ही दिल्ली जाने की बात कही, तो वह नाराज हो गया।
चालाक अन्य रास्ते पर ले जाने लगा, जब उन्होंने विरोध शुरू किया, लेकिन वह कार चलाता रहा। चालक उन्हें घर से करीब आठ किलोमीटर दूर मुरलीपुरा स्थित एक्सप्रेस हाई वे पर ले गया। इस बीच चालक ने चलती टैक्सी में मोबाइल पर बात की और अपने साथियों को बुला लिया। पुरुषोत्तम ने कैब के हैल्पलाइन नंबर पर चालक की शिकायत कर दी। कम्पनी के प्रतिनिधि ने पुरुषोत्तम से टैक्सी से उतरने को कहा, लेकिन चालक रुकने के बजाय कैब चलाता रहा।

वापस शिकायत करने पर चालक के पास कम्पनी के प्रतिनिधि का फोन गया और सवारियों को जहां से बैठे थे, वहीं छोड़ने को कहा। लेकिन चालक ने कम्पनी प्रतिनिधि की बात भी नहीं सुनी। इसके बाद आगे गाड़ी सड़क किनारे रोक थी और यहीं उसके दो साथी भी आ गए। इस दौरान पुरुषोत्तम ने ऊबर से टैक्सी बुक की और वह टैक्सी भी मौके पर आ गई। जब वह दूसरी टैक्सी में बैठने लगे, तभी चालक और उसके दो साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुरुषोत्तम को चोटें आईं। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुलाया, लेकिन आरोपी मौके से भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+