कश्मीरी छात्र ने फेसबुक पर शेयर की फोटो तो शहर में मच गया बवाल
सोशल मीडिया पर कश्मीरी छात्रों दा्वारा फेसबुक पर डाली गई आपत्तिजनक फोटो से उदयपुर में बवाल हो गया है। शहर एसएस इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों ने ईद के मौके पर फेसबुक पर एक फोटो डाली थी। इस पोस्ट के विरोध में हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतर आये हैं। हालांकि बाद में वह पोस्ट फेसबुक से हटा दिया गया।

मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो प्रारम्भिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि विवादित पोस्ट डालने वाला छात्र पहले यहां पढता था, लेकिन वह पढ़ाई पूरी कर साल 2016 में ही वापस कश्मीर जा चुका है। पोस्ट के वायरल होते ही कई हिंदूवादी संगठनों ने उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। शिव सेना व हिन्दू संगठन एसएस कॉलेज भी पहुंचे और वहां पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐसे छात्र के पेपर और डिग्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।
लगातार प्रदरेशमकारियों के हंगामे के दबाव में पुलिस प्रशासन के आग्रह पर कॉलेज के अधिकारियों ने लिखित में पत्र देकर आश्वस्त किया कि वह कश्मीरी छात्र की डिग्री निरस्त कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करेगा। यह पहला मामला नहीं है जब इस तरह की फोटो सोशल साइट्स पर अपलोड़ की गई हों। राजस्थान में कश्मीर के हजारों छात्र पढ़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications