'मेरी कोई जमीन नीलाम नहीं हुई', BJP के 'नहीं सहेगा राजस्थान' के पोस्टर पर लगी फोटो देख भड़का किसान

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के किसानों के जमीन वाले पोस्टर पर विवाद बढ़ गया है। होर्डिंग पर रामदेवरा के माधुराम जयपाल का फोटो लगाया है।

माधुराम ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मेरी ना कोई जमीन नीलाम हुई ना ही मुझ पर कर्ज है। बीजेपी झूठा किसानों को बदनाम करने में लगी है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

मेरी जमीन नीलाम नहीं हुई, BJP पर भड़का किसान

उन्होंने कहा कि बेवजह मुझे बदनाम करने में भाजपा लगी है। झूठे दावे कर भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। माधुराम के बेटे ने कहा कि हमारे परिवार की बेइज्जति हो रही है।

बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ओर से 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले अभियान में भाजपा ने किसानों से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया था।

पोस्टर पर लिखा था कि 19 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम हुई है। 'नहीं सहेगा राजस्थान' इस पोस्टर पर एक किसान का फोटो भी लगा है। उसी किसान ने दावा किया है कि बिना इजाजत उसका फोटो इस्तेमाल किया गया है। किसान का ये भी कहना है कि उस पर न तो कोई कर्जा है और न ही उसकी जमीन नीलाम हुई है। वह 200 बीघा जमीन का मालिक है।

यह मामला जैसलमेर जिले के रामदेवरा का है। यहां रिखियों की ढाणी में रहने वाले किसान माधुराम जयपाल (70) का कहना है कि भाजपा के बैनर पर लगा फोटो उसका है। उन्होंने बताया कि गांव के एक युवक से उन्हें बैनर पर अपनी फोटो लगी होने के बारे में पता चला।

माधुराम ने बताया कि उनके गांव से एक युवक कुछ दिन पहले जयपुर आया था। उसने जयपुर में कई जगहों पर यह बैनर लगा देखा। जिस पर माधुराम की फोटो थी। उसने बैनर का फोटो लेकर गांव के एक वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया। इसी ग्रुप में किसान का बेटा जुड़ा था। उसने यह मैसेज देखा तो अपने पिता को बताया।

माधुराम ने कहा कि पहले तो बेटे ने बताया तो मेरे कुछ समझ में ही नहीं, क्योंकि बैनर में जमीन नीलामी की बात थी, लेकिन मेरी तो कोई जमीन ही नीलाम नहीं हुई है। मेरे ऊपर किसी का एक रुपया उधार नहीं है।

माधुराम जयपाल का कहना है कि मेरी फोटो बिना वजह लगा मुझसे पूछा भी नहीं। मेरा कोई कर्जा नहीं है। इस फोटो को हटाओ। मैं भाजपा वालों को नहीं जानता। मैंने कोई लोन नहीं लिया है।

संवाद सूत्र: कपिल नागौरा, जैसलमेर, राजस्थान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+