Borewell Jaipur: 9 साल के अक्षित ने 200 फीट गहरे बोरवेल में जीती जंग, 7 घंटे में सुरक्षित बाहर आया

Child Fell in to Borewell Rajasthan: जयपुर के जोबनेर इलाके के गांव भोजपुरा में नौ वर्षीय बच्‍चा अक्षित उर्फ लक्‍की शनिवार सुबह बोरवेल में गिर गया था। दोपहर को उसे बाहर निकाल लिया गया।

Child Fell in to Borewell Rajasthan

राजस्‍थान के जयपुर जिले के गांव भोजपुरा में 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसे नौ साल के बच्‍चे ने जंग जीत ली है। बचाव दलों ने सात घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

Recommended Video

    Jaipur में Yojana Bhawan के तहखाने से मिला खजाना, 2000 के NOTE और मिला 1 KG Gold | वनइंडिया हिंदी
    Child Fell in to Borewell Rajasthan

    जानकारी के अनुसार जयपुर के जोबनेर पुलिस थाना इलाका के गांव भजनपुरा में शनिवार सुबह सात बजे नौ वर्षीय अक्षित अपने खेत पर बोरवेल के पास खेल रहा था। इस दौरान वह बोरवेल में गिर गया।

    सूचना पाकर पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और अक्षित को बचाने के लिए अभियान चलाया। बचाव दलों ने रस्‍सी बोरवेल में डाली, जिसमें अक्षित का शरीर फंस गया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    अक्षित को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान करीब सात घंटे चला। दोपहर को सफलता मिली। बोरवेल से निकालने के बाद उसे एंबुलेंस से स्‍थानीय सरकारी अस्‍पताल ले गए। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+