NIA Raid: राजस्थान में गैंगस्टर्स और खालिस्तानी समर्थकों के ठिकानों पर एनआईए की रेड, जानिए क्या है बड़ी वजह

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर, झुंझुनूं और चूरू जिले में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया है। आज सुबह से ही एनआईए की कार्रवाई जारी है।

जानकार सूत्रों की माने तो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा सहित अन्य गैंगस्टर्स के ठिकानों पर NIA की रेड है। कई लोगों को हिरासत में लेने की सूचना भी मिल रही है।

nia-along-with-khalistani-supporters-raided-the-hideouts-of-gangsters-in-the-districts-of-rajasthan

सूत्रों की माने तो खालिस्तान को लेकर राजस्थान के कई जिलों को अपना हिस्सा बता कर बिते दिनों नारेबाजी की थी। जिसके बाद आज राजस्थान के जोधपुर,झुंझुनू और चूरू जिले में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

सूत्र तो यह भी बता रहे है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा सहित अन्य गैंगस्टर्स के ठिकानों पर NIA की रेड हुई है औऱ कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद करने की भी सूचना है।

राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर गहमा गहमी के बीच आज NIA की टीमों ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा सहित अन्य गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

चूरू के सादुलपुर में हुई छापेमारी में खालिस्तान कनेक्शन देखा जा रहा है। राजस्थान में NIA की रेड मामले में बड़ा अपडेट यह भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चूरू के सादुलपुर के सिधमुख इलाके में जारी एनआईए की अलसुबह से कार्रवाई में विदेशो से रुपये आने की बात सामने आई है।

कुछ खालिस्तानी समर्थकों का सहयोग करने की बात की भी पड़ताल की जा रही है, एनआईए टीम ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।

राजस्थान में एंटी नेशनल एक्टिविटी को लेकर एनआईए की टीम एक्टिव है, गैंगस्टर खालिस्तान लिंक पर छापेमारी जारी है. बता दें कि कुछ वक्त पहले ही हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर लिखे गए थे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+