Rajasthan Weather News: आज जयपुर सहित कई जिलों में ईद्रदेव की मेहरबानी, जमकर हुई बारिश से तरबतर हुए शहर

Rajasthan Monsoon Rains : राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश से शहर तरातर हो गए है। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग और बच्चे मस्ती में झूम उठे है।

प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, पाली, झुंझुनूं, अलवर,टोंक,बूंदी और उदयपुर में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। लगातार बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गई है। बच्चे में बारिश में नहानें के साथ ही जमकर लुत्फ उठा रहे है।

news-rajasthan-monsoon-ko-lekar-mausam-vibhag-ka-update-rajasthan-weather-news-update-today-in-hindi

लेकिन जितनी राहत हीट वेव के बाद बारिश से मिली है उतनी ही बड़ी आफत बारिश के साथ पाली जिले में सामने भी आई है। जहां बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

Recommended Video

    आज जयपुर सहित कई जिलों में ईद्रदेव की मेहरबानी, जमकर हुई बारिश से तरबतर हुए शहर

    बाली कस्बे के निकट बिजापुर गांव में बारिश के दौरान दुकान का छज्जा गिर गया। हादसे में एक बालक व बालिका की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

    मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उदयपुर, कोटा व जोधपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    जयपुर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला गया। शहर के वैशाली नगर क्षेत्र में दोपहर को अच्छी बारिश हुई। पाली जिले में कई स्थानों पर दोपहर बाद बारिश हुई। पाली शहर में धे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    सादड़ी में परशुराम महादेव मंदिर स्थित कुंड धाम पर बारिश के बाद झरना बहने लगा। इस सीजन में यह झरना पहली बार चला है।

    भरतपुर जिले में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। तेज हवा और बादलों की गर्जना के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। धौलपुर शहर में तेज बारिश हुई। बारिश का दौर करीब 30 मिनट तक चला।

    इस दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। झुंझुनूं में भी तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। उदयपुर शहर में शाम को मौसम बदला गया। 4 बजे के करीब शहर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इससे लोगों को तेज बारिश से राहत मिली।

    पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र के बीजापुर ग्राम में बारिश के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। बारिश से बचने के लिए 5 लोग मकान के नीचे खड़े थे। अचानक छज्जा गिर गया। हादसे में बालक-बालिका की मौत हो गई।

    जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बीजापुर गांव में छतर सिंह पुत्र नारायण सिंह के मकान का बारिश से छज्जा गिर गया।

    हादसे में घायल व मृतक अपने पिता के साथ दिलीप पुरी की दुकान पर छाता खरीदने आए थे कि हादसे के शिकार हो गए। हादसे में सिरोही जिले के मावल निवासी सानिया (6) पुत्री पुनाराम कीर व कमलेश (12) पुत्र पुनाराम कीर की दर्दनाक मौत हो गई।

    जबकि पार्वती पत्नी पुनाराम कीर व पुनाराम पुत्र लालाराम कीर व बीजापुर गांव निवासी हीरालाल पुत्र नाथालाल मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+