Rajasthan Mansoon News: राजस्थान में आज कहां होगा मानसून मेहरबान, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट क्या ?
Rajasthan Mansoon News: राजस्थान में मानसून ने एंट्री करने के साथ ही धमाचौकड़ी मचा दी है। मानसून आते ही पूर्वी राजस्थान में मानसून छा गया।
झमाझम बारिश के पारा जहां जबर्दस्त तरीके से गिर गया वहीं मौसम भी सुहावना हो गया है। बुधवार को प्रदेश में राजधानी जयपुर समेत विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश ने तरबतर कर दिया।

अब मौसम विभाग ने आज झालावाड़, राजसमंद, सिरोही, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर और पाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही आमजन को आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचने का गाइड लाइन भी जारी की है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 27, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की है। पश्चिमी राजस्थान में उसके मुकाबले कम बारिश हुई है। लेकिन पश्चिमी राजस्थान के भी कई शहर बारिश से तरबतर रहे।
बुधवार को बीकानेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ इलाकों में तीन इंच से भी ज्यादा बारिश हुई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
पूर्वी राजस्थान के इलाकों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। आईएमडी ने आगामी तीन दिनों में जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर जोधपुर और बीकानेर संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
श्रीगंगानगर- 42.3 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर- 42.0
जैसलमेर -41.7
जोधपुर- 41.2
चूरू- 40.9
पूर्वी राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
अजमेर- 37.8 डिग्री सेल्सियस
कोटा- 37.6
जयपुर- 37.0
भीलवाड़ा- 36.6
डबोक (उदयपुर) 35.7
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों के दौरान उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं 28 से 30 जून के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। शेष राजस्थान के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications