Rajasthan chunav result 2024: अलवर से नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव ने जीत के बाद यह किया बड़ा वादा, जानिए
Rajasthan News: राजस्थान में 25 सीटों पर लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
आज अलवर से नवनिर्वाचित सांसद चुनाव जीतने के बाद पहली बार पहुंचे भूपेंद्र यादव का जोरदार स्वागत, सत्कार किया गया । सांसद भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यालय पहुंच पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अनूठे तरीके से धन्यवाद देकर आभार जताया।

चुनाव जीतने के बाद पहली बार अलवर पहुंचे भूपेंद्र यादव ने अंबेडकर नगर स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। महिला कार्यकर्ताओं ने भी सांसद का गर्मजोशी से किया स्वागत।
भूपेंद्र यादव ने लोकसभा की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद दिया, भूपेंद्र यादव करीब 2 घंटे तक भाजपा जिला कार्यालय में रूके। इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा, हेमसिंह भड़ाना, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, एड. जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्पेक्ष भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बना रही है। जो साथ लेकर मिलजुल कर काम करेंगे।
इस बीच यह भी कहा कि अब अलवर में ही निवास बनाएंगे और शहर की जनता के बीच हमेशा रहेंगे। अलवर जिले में पानी की समस्या का समाधान की मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी एवं जिस पर काम किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलवर की जनता ने जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है मैं उन विश्वास पर खड़ा उतारूंगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो मैंने वादे किए थे एक सांसद के रूप में हुए में वादे पूरे करूंगा और जो अलवर में मुख्य रूप से पानी की समस्या है उसकी प्राथमिकता से काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि मैं अब सब का हूं पूरा अलवर मेरा है उनकी प्राथमिकता यही रहेगी की पानी के काम को पूरा किया जाए और मैं कभी भी अपनी प्राथमिकताएं नहीं बदलता।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 10 साल उन्होंने बेमिसाल काम किया भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पांचवी महाशक्ति बनाया। गरीब कल्याणकारी योजना पर काम हुआ।
देश ने आशा व विश्वास व्यक्त किया और भारत को विश्व शक्ति बढ़ाने के लिए अब तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी दलों ने उनका समर्थन किया है और निश्चित रूप से बहुत अच्छा काम होगा। अलवर की जनता मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलवर ने जो मेरे प्रति लगाव व्यक्त किया है।
मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा और अब अलवर मेरा निवास बनने जा रहा है। संसद के रूप में जो वादे किए थे वह पूरा करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications