Bhilwara : सरकारी अस्‍पताल वार्मर की हीट बढ़ने से नवजात बच्‍ची की मौत, दो संविदाकर्मी हटाए

राजस्‍थान के भीलवाड़ा के जिला अस्‍पताल में दिवाली पर वार्मर एक नवजात बच्‍ची के लिए काल बन गया। बच्‍ची जिंदा जल गई। नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती बच्‍ची की मौत अधिक वार्मर की हीट बढ़ने से हुई है।घटना बुधवार की है। भीलवाड़ा जिला मुख्‍यालय पर स्थित महात्‍मा गांधी सरकारी अस्‍पताल परिसर में स्थित मातृ शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) की गहन शिशु चिकित्सा इकाई में वार्मर पर 21 दिन पहले जन्‍मी को रखा गया था।

government hospital Bhilwara

वार्मर हीटर में रखने के दौरान बुधवार तड़के अत्यधिक ताप होने से बच्ची की मौत हो गई। वहीं, एक अन्‍य बालक गंभीर रूप से झुलस गया। इसका पता लगने पर अस्पताल में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार चित्‍तौड़गढ़ जिले के मरमी निवासी पप्‍पू विश्‍नोई के परिवार में 21 दिन पहले बेटी का जन्‍म हुआ था। उसका वजन एक किलो दो सौ ग्राम होने की वजह से उसे पांच अक्‍टूबर को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।

वहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार तड़के बच्‍ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्‍टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्‍पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर भीमगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्‍ची के परिजनों से समझाइश की।

इस मामले में मीडिया से बातचीत में भीलवाड़ा जिला अस्‍पताल के पीएमओ डॉ अरुण गौड़ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेठी गठित की गई है, जिसमें चार सदस्‍य शामिल हैं। एनआईसीयू में तैनात दो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्‍त कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+