Neeru Yadav: राजस्‍थान की वो Sarpanch, जो 2100 लोगों को करवाएंगी राम मंदिर के दर्शन

Sarpanch Karwayegi Ram Mandir ke Darshan: देश में 22 जनवरी 2024 को अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा हो गई। अब हर कोई राम लला के दर्शन का प्‍लान बना रहा है।

राजस्‍थान के झुंझूनूं जिले की ग्राम पंचायत लांबी अहीर सरपंच नीरू यादव तो 2100 महिला-पुरुषों को राम मंदिर के दर्शन करवाने अयोध्‍या ले जा रही हैं।

Neeru Yadav SarpanchRam Mandir Darshan

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey Memories: जब पूनम पांडे ने जयपुर के पूल में 'पैग पे पैग...' के लिए बिकिनी में बिखेरा जलवा

दरअसल, सरपंच नीरू यादव आदित्री फाउंडेशन की सचिव भी हैं। 2100 लोगों को अपनी ग्राम पंचायत लांबी अहीर से 800 किलोमीटर दूर राम मंदिर अयोध्‍या ले जाने की तैयारी कर रही हैं।

राजस्‍थान में हॉकी वाली सरपंच के नाम से भी फेमस नीरू यादव ने बताया कि राम मंदिर के दर्शनों की यह यात्रा तीन दिवसीय होगी। ग्राम पंचायत के कानसिंहपुरा, सहड़, लांबी अहीर, गांव के 2100 लोगों को अयोध्‍या धाम ले जाने का लक्ष्‍य रखा है।

यह भी पढ़ें- Neeru Yadav: कौन हैं KBC की पहुंचीं हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव? जीती राशि नेक काम में खर्च करेंगी

खास बात यह है कि लांबी अहीर से जाने वाले सभी रामभक्‍तों के आने-जाने और रहने-खाने का खर्च आदित्री फाउंडेशन की ओर से उठाया जाएगा।

सरपंच नीरू यादव कहती हैं कि राम मंदिर दर्शन के लिए झुंझुनूं जिले के यात्रियों का दल अप्रैल माह में फसल कटाई के बाद अयोध्‍या जाएगा।

Neeru Yadav SarpanchRam Mandir Darshan

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain Net Worth: कितना अमीर है मेवाराम जैन, जो सरपंच से MLA बनकर बनवा बैठा डर्टी पिक्‍चर

तिथि अप्रैल माह के प्रथम सप्‍ताह में तय होगी। राम भक्‍तों का दल लांबी अहीर पंचायत मुख्‍यालय से लोहारू तक बस से और लोहारू से अयोध्‍या तक ट्रेन से जाएंगे।

सरपंच नीरू यादव ने बताया कि राम मंदिर दर्शनों के लिए जाने वाले रामभक्‍तों के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है। साथ ही रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया है।

लांबी अहीर के कोई भी व्‍यक्ति एक फरवरी से एक मार्च के बीच आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की दो फोटो जमा कर अपना रजिस्‍ट्रेशन करवाना होगा।

अयोध्‍या धाम जाने वाले पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता पाजामा व महिलाओं के लिए भगवा लुगड़ी का ड्रेस कोड रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+