Neeru Yadav: कौन हैं KBC की पहुंचीं हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव? जीती राशि नेक काम में खर्च करेंगी

Neeru Yadav KBC: केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्‍चन के सामने पहुंची नीरू यादव राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत लंबी अहीर गांव से सरपंच हैं1

Who is Neeru Yadav KBC: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 15वें सीजन की हॉट सीट पर राजस्‍थान की नीरू यादव भी पहुंच गई हैं। केबीसी में इनका एपिसोड शूट हो चुका है, जो 11 सितंबर की रात नौ बजे टेलीकास्ट होगा।

राजस्‍थान के बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत लांबी अहीर की सरपंच हैं। राजस्‍थान पंचायत चुनाव 2020 जीतकर सरपंच बनीं नीरू यादव को इनके शिक्षा व समाज के लिए किए बेहतरीन कार्यों के चलते केबीसी से बतौर गेस्‍ट बुलाया आया था।

Neeru Yadav sarpanch of Lambi Ahir Jhunjhunu Rajasthan

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में नीरू यादव के पति अशोक यादव ने बताया कि केबीसी टीम ने उनके द्वारा जीती गई राशि का अभी खुलासा नहीं किया है, मगर नीरू यादव ने तय किया है कि वे केबीसी से जीती गई रकम को महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा में खर्च करेंगी।

नीरू यादव को क्‍यों कहते हैं हॉकी वाली सरपंच?

नीरू यादव को हॉकी वाली सरपंच कहने के पीछे की कहानी यह है कि साल 2020 में चुनाव जीतने के बाद नीरू यादव ने अपनी दो साल की तनख्‍वाह करीब ढाई लाख रुपए बालिकाओं को हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर खर्च की। लड़कियों के लिए कोच रखा। हॉकी के सामान लाकर दिया। गांव में खेल मैदान बनाया।

Neeru Yadav

इन बेटियों ने स्‍टेट लेवल पर खेला

पहले खेल मैदान के अभाव में सिंघानिया विश्‍वविद्यालय के मैदान पर रोजाना लेकर जाती थीं। सरपंच नीरू यादव के प्रयासों की वजह से गांव की बेटी प्रीति, पूजा, सोनू आदि झुंझुनूं जिला हॉकी टीम में जगह बनाई और साल 2022 में राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में हिस्‍सा लिया।

नीरू यादव का बर्तन बैंक

सरपंच बनने के बाद नीरू यादव ने महसूस किया कि गांव में शादी-समारोह या अन्‍य किसी आयोजन में प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल हो रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा बल्कि गायों की जान पर बन आ रही। ग्राम पंचायत को प्‍लास्टिक मुक्‍त बनाने के लिए 5000 हजार बर्तन खरीदकर लाई और गांव में बर्तन बैंक की स्‍थापना की। गांव के किसी समारोह में ये बर्तन निशुल्‍क उपयोग लिए जाते हैं।

Neeru Yadav Kaun Banega Crorepati

नीरू यादव मेरा पेड़ मेरा दोस्‍त अभियान

नीरू यादव ने हाल ही एक और अभियान शुरू किया है, जिसका नाम 'मेरा पेड़ मेरा दोस्‍त' है। इसके तहत बुहाना तहसील के सरकारी स्‍कूलों में विद्यार्थियों व स्‍टाफ को ग्राम पंचायत लांबी अहीर की ओर से 21 हजार पौधे बांटे जाएंगे और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया जाएगा।

नीरू यादव का परिवार

बता दें कि नीरू यादव हरियाणा के नारनौल की रहने वाली हैं। पति अशोक यादव सार्वजनिक निर्माण विभाग में एक्‍सईएन हैं। इनके एक बेटा विनित और बेटी अदित्रि है। नीरू यादव ने बीए, एमए और पीएचडी कर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+