Rajasthan News: नरेश मीना ने दौसा में कर दिया मुरारी लाल का खेला....!
lok Sabha Election: राजस्थान के दौसा में कांग्रेस से टिकट पर मुरारी लाल मीना के नाम का ऐलान होते ही बवाल और हंगामा शुरू हो गया है। कांग्रेस में शामिल हुए नरेश मीना ने दौसा में पंच पटेलों के बीच ऐसा बवाल किया किया मुरारी लाल बंगले झांकने लग गए।
राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अपनी छाप छोड़ने वाले नरेश मीना एक बार फिर कांग्रेस के साथ मुरारी लाल मीना से नाराज हो गए। लोकसभा चुनावों में दौसा से टिकट दिलावने का वादा कर टिकट कटवाने के नरेश मीना ने खुलकर आरोप लगाए है।
नरेश मीना ने आरोप भी उस समय लगाए जब दौसा में एक सामाजिक कार्यक्रम में खुद मुरारी लाल मीना और उनकी बेटी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद थे। नरेश मीना के गुस्से का गुब्बार ऐसा फूटा कि मुरारी लाल मीना पर एक के बाद एक आरोप जड़ दिए।
दरअसल लोकसभा चुनाव के सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने कद्दावर नेताओं को अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करने का मिशन शुरू किया। यू माने की हर किसी नेता ने अपनी सियासत चमकाने के लिए पार्टियां तक बदल ली।
इसी के चलते निर्दलीय सियासी मैदान में डटे नरेश मीना ने भी बिते दिनों कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। बताया तो यह जा रहा था कि नरेश मीना की घर वापसी हुई है। लेकिन बिती रात जो कुछ दौसा में हुआ उससे मुरारी लाल मीना अब कुछ बोल नहीं पा रहे है।
आपकों बता दे कि दौसा में जैसे ही कांग्रेस का टिकट मुरारी लाल मीणा को मिला, तो नरेश मीणा मुरारी से खुद को टिकट दिलाने की मांग कर डाली उन्होंने कहा जैसे जयपुर से सुनील शर्मा ने टिकट वापस किया है वैसे मुरारी लाल मीणा चाहे तो वह भी कर सकते है।
राजस्थान में कई जगह बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय कर रही है लेकिन दौसा लोकसभा सीट में अभी तक भाजपा का उम्मीदवार तय होना बाकी है, बीते कल बस्सी तहसील के मुंडली गांव के इलाके बालाजी का मेला था, जहां दौसा विधायक एवं कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार मुरारी लाल मीणा तथा बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा भी मौजूद थे।
उधर कांग्रेस ने मुरारी लाल मीणा पर भरोसा जताते हुए दौसा से लोकसभा का टिकट दिया है लेकिन इस टिकट के लिए पिछले कई दिनों से नरेश मीणा भी अपनी दावेदारी जता रहे थे, लेकिन पार्टी में मुरारी लाल मीणा पर विश्वास करते हुए नरेश मीणा को टिकट नहीं दिया।
टिकट नहीं मिलने से नाराज नरेश मीणा बीती रात मुंडली गांव में बालाजी के मेले के वाले स्थान पर पहुंच गए जहां मुरारी लाल मीणा के साथ बस्सी से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण मीणा मौजूद थे और टिकट नहीं मिलने से नाराज नरेश मीणा ने मुरारी लाल मीणा पर ताबड़तोड़ आरोप लगा दिए ।
नरेश मीना ने तो यहां तक कहा कि मुझसे आपने कहा था कि मेरी तबियत अब खराब रहती है मै टिकट नहीं लूंगा। आपकों ही टिकट दिलवाएंगे। और मुझे कांग्रेस में शामिल भी करवा दिया। मेरी जात भी बिगाड़ दी।
मैने तो आपकी बेटी के चुनाव में भी पूरी ताकत के साथ मदद की थी। लेकिन आपकों सचिन पायलट से कहना चाहिए था कि नरेश को टिकट दे दो। जैसे जयपुर के सुनील शर्मा ने कांग्रेस का टिकट वापस लौटा दिया वैसे तुम चाहो तो लौट सकते हो।
नरेश मीणा ने मुरारी लाल मीणा से कहा कि पिछली लोकसभा चुनाव के दौरान आपकी पत्नी चुनाव लड़कर हार चुकी है। आपकी बेटी निहारिका राजस्थान यूनिवर्सिटी चुनाव के दौरान मैं तन मन से उसे जीतने की कोशिश की थी ।
पिछले कई दिनों से कांग्रेस से टिकट लेकर दौसा से चुनाव लड़ने की बात कर रहा हूं, इसी बीच मैं कांग्रेस पार्टी भी यही बात पर ज्वाइन की थी कि मुझे दौसा से लोकसभा का टिकट मिलेगा लेकिन मेरे ज्वाइन करने के बाद टिकट मुरारी लाल मीणा को मिला।
दौसा लोकसभा क्षेत्र से मुरारी लाल मीणा को टिकट मिलने के मामले पर नरेश मीणा ने कहा कि मुझे टिकट देने की बात कह कर कांग्रेस ज्वाइन करवा ली मुझे टिकट भी नहीं दिया और मेरी जात भी बिगाड़ दी।

नरेश मीणा ने कहा कि मुरारी लाल मीना जी आपका कोई बेटा नहीं है इसलिए आप अपना बड़प्पन दिखाते और टिकट के लिए मना करते और कहते कि मेरी जगह टिकट नरेश मीणा को दे दिए जाएं ।
नरेश मीणा ने आगे कहा कि मुरारी लाल जी अब आप लोकसभा पहुंच जाएंगे दौसा की विधायक की सीट खाली हो जाएगी उसके बाद आपकी बेटी निहारिका यहां से चुनाव लड़कर जीत जाएगी, फिर हम लोगों का क्या भविष्य है। इसीलिए आपको अभी भी टिकट वापस लौट कर अपना बड़प्पन दिखाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications