पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने तोड़ी नोटबंदी पर चुप्पी, कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने खुलकर नोटबंदी पर अपनी बात रखी है। उन्होंने पीएम के फैसले की सराहना करते हुए इसे साहसिक कदम कहा है।

कोटा। प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के ऐलान के 40 दिन बाद उनकी पत्नी जसोदाबेन ने इसपर अपना पक्ष रखा है। जसोदाबेन पूरी तरह से पीएम के समर्थन में आ गई हैं। जसोदाबेन ने कहा है कि नोटबंदी भ्रष्टाचार और कालाधन पर कड़ा प्रहार है।

pm

नोटबंदी को लेकर देशभर में उपापोह की स्थिति के चलते विपक्ष और अर्थशास्त्रियों के निशाने पर चल रहे पीएम मोदी को अपनी पत्नी का साथ मिला गया है।

पीएम की पत्नी जसोदाबेन ने नोटबंदी का समर्थन करते हुए इसे देशहित में लिया गया फैसला बताया है, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र की सरकार देश की तरक्की के लिए बेहतर काम करेगी।

दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंची जसोदाबेन ने नोटबंदी के समर्थन में अपनी बात कहीं।

जसोदाबेन ने कहा कि 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी के बाद कालेधन पर चोट हुई है और इससे विदेशों में जमा कालेधन को भी देश में लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो मोदी सरकार के काम से खुश हैं और आने वाले समय में उन्हें सरकार से काफी उम्मीदे हैं।

जसोदाबेन का पीएम को समर्थन इसलिए मायने रखता है क्योंकि वो पीएम के साथ नहीं रहतीं और उनके नरेंद्र मोदी से रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते हैं। ढाई साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान ही पीएम ने पहली बार खुद के शादीशुदा होने की बात को स्वीकारा था।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर की शाम को 500 और 1000 को नोटों पर पाबंदी का ऐलान कर दिया था। पीएम के ऐलान के बाद बाजार में मौजूद करीब 85 फीसदी करेंसी चलन से बाहर हो गई थी। इससे देशभर में लोगों को कैश के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+