Taranagar: क्‍या राजेंद्र राठौड़ को हराना नरेंद्र बुडानिया के लिए बना 'आफत'? घर छोड़ने की नौबत तक आ रही

Narendra Budania MLA Taranagar Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्‍थान की सबसे हॉट सीट रही तारागनर फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह तबादले और विधायक नरेंद्र बुडानिया का सरकारी बंगला बना है।

कहते हैं कि राजनीति में शह और मात का खेल चुनाव के वक्‍त भी चलता है और बाद भी। इस बात का ताजा उदाहरण राजस्‍थान के चूरू जिले का तारानगर विधानसभा क्षेत्र है, क्‍योंकि तारानगर में सियासत का अलग ही खेल चल रहा है।

 target transfer in Taranagar Churu

यह भी पढ़ें- Rajendra Rathore: तारानगर सीट पर नरेंद्र बुडानिया के सामने हार की असली वजह खुद राजेंद्र राठौड़ ने बताई, VIDEO

इस खेल के तार कथित रूप से तारानगर के मौजूदा विधायक कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया व पूर्व विधायक भाजपा के राजेंद्र राठौड़ से जुड़ रहे हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बुडानिया ने राठौड़ को 9 हजार 767 वोटों से हराया था।

चुनाव में हार-जीत तो चलती रहती है। फिर भी तारानगर में राजेंद्र राठौड़ को हराना नरेंद्र बुडानिया के लिए 'आफत' बनता नजर आ रहा है। घर छूटने तक की नौबत आ रही है। यह हम नहीं बल्कि खुद नरेंद्र बुडानिया की बातों से लग रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajendra Rathore: तारानगर सीट पर क्‍यों बोल गए राजेंद्र राठौड़ के 'मोरिया'? इंटरव्‍यू में बताई हार की असली वजह

हाल ही मीडिया को दिए एक इंटरव्‍यू में तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में तारानगर सीट पूरे देश में चर्चित रही। चुनाव के दौरान देशभर की मीडिया ने तारानगर में डेरा डाला।

नरेंद्र बुडानिया कहते हैं कि 'तारानगर के चुनाव में मेरे सामने राजस्‍थान के वरिष्‍ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र जी राठौड़ मेरे सामने उम्‍मीदवार थे। उन्‍होंने जैसा चुनाव लड़ा, जिससे तारानगर सीट चर्चित हो गई और परिणाम चौंकाने वाला आया था।

नरेंद्र बुडानिया का आरोप है कि राजस्‍थान में जिस प्रकार से अभी भाजपा की सरकार चल रही है। तारागनर में कर्मचारी-अधिकारियों को टारगेट करके ट्रांसफर किए जा रहे हैं। वो भी जाति विशेष के हो रहे हैं।

नरेंद्र बुडानिया ने यह भी आरोप लगाया कि जिन्‍होंने मुझे जीत का आशीर्वाद दिया, उन सबको भाजपा सरकार में चुन-चुनकर हटाया जा रहा है। प्रजातंत्र में पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया।

तारानगर में जाति विशेष के लोगों का ट्रांसफर

उधर, चूरू एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्‍यक्ष हेमंत सिहाग ने फेसबुक पर तबादलों की एक सूची शेयर की है, जिसकी सत्‍यता की पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करती है। सूची की माने तो हाल ही हुए तबादलों में तारानगर से विभिन्‍न विभागों से बड़ी संख्‍या में जाति विशेष के लोगों का दूसरी जगहों पर ट्रांसफर हुआ है।

नरेंद्र बुडानिया को छोड़ना पड़ेगा 'घर'?

नरेंद्र बुडानिया तारानगर से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। राज्‍यसभा व चूरू लोकसभा को मिलकर कुल छह बार सांसद भी रह चुके हैं। 42 साल से राजस्‍थान की राजनीति में सक्रिय हैं। पिछली बार विधायक बनने पर जयपुर के गांधीनगर में सरकारी बंगला आवंटित हुआ था, जो अब शायद खाली करना पड़ सकता है।

पिछली बार भी यही आवास अलॉट हुआ था

नरेंद्र बुडानिया कहते हैं कि 'मैं 15वीं विधानसभा के लिए विधायक चुनकर पहुंचा तो मेरी वरिष्‍ठता को देखते हुए जयपुर के गांधीनगर में 1/32 सरकारी आवास अलॉट हुआ। पांच साल से परिवार समेत वहीं रह रहा हूं।'

नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि अब 16वीं विधानसभा के लिए फिर विधायक बना तो मैंने विधानसभा को बताया कि पिछले पांच साले से गांधीनगर वाले 1/32 में रह रहा हूं। यही आवास मुझे फिर से अलॉट कर दिया जाए। मुझे यह आवास आवंटित भी हो गया।'

नरेंद्र बुडानिया का बंगला मंत्री को दिया

नरेंद्र बुडानिया कहते हैं कि 'मैं तारानगर से भाजपा के दिग्‍गज नेता को हराकर आया हूं। जिसकी हार मौजूदा सरकार पचा नहीं पा रही है। इसलिए यह सरकारी आवास खाली करवाने की भरपूर कोशिश हो रही है। मुझे पता लगा है कि गुपचुप तरीके से किसी मंत्री को यह आवास आवंटित कर दिया गया है।'

तारानगर की जनता का अपमान

नरेंद्र बुडानिया कहते हैं कि पांच साल से सरकारी आवास में रहा हूं। उसे तैयार किया है। अब कह रहे हैं कि यह खाली करना पड़ेगा। यह तो सरासर ज्‍यादती है। यह बुडानिया का नहीं बल्कि तारानगर व राजस्‍थान की जनता व राजस्‍थान के किसानों का अपमान है।

बड़े आदमी का हराने का खामियाजा

नरेंद्र बुडानिया कहते हैं कि मैं किसान का बेटा हूं। मेरे साथ जो रहा है वह किसानों का भी अपमान है, क्‍योंकि किसान का जो बेटा किसी बड़े नेता को हराएगा उसे परेशान किया जाएगा। रहने तक को जगह नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+