Nannu Marwadi: राजस्थान की सोशल मीडिया स्टार नानू मारवाड़ी का एक्सीडेंट, हिस्ट्रीशीटर ने मारी कार को टक्कर
Nannu Marwadi News: राजस्थान की सोशल मीडिया स्टार नानू मारवाड़ी (नेनू मारवाड़ी) फिर सुर्खियों में है। इस अपने वायरल फोटो या रील्स की वजह से नहीं बल्कि एक्सीडेंट की चलते। दरअसल, नानू मारवाड़ी के एक्सीडेंट की खबर है।
खबर है कि राजस्थान के बाड़मेर इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर पुलिस से बचने के लिए नानू मारवाड़ी की कार को टक्कर मारकर भाग गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। नानू मारवाड़ी सुरक्षित है।

मीडिया से बातचीत में बाड़मेर कोतवाली थाना अधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि बाड़मेर जिले के सदर पुलिस थाना इलाका निवासी करनाराम एनडीपीएस मामले में वांछित है। उसकी लोकेशन बाड़मेर के बीएनसी चौराहे के पास आई थी।
इस पर बाड़मेर ने उसको पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी करनाराम अपनी क्रेटा कार को बैक करके भागने लगा। इसी दौरान वहां पर सोशल मीडिया स्टार नानू मारवाड़ी की कार खड़ी थी, जिसे आरोपी ने टक्कर मार दी।

हिस्ट्रीशीटर ने अपनी क्रेटा कार को बैक लेते हुए पीछे चल रही नानू मारवाड़ी की वेन्यू कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दुर्घटना में नानू मारवाड़ी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन उनकी वेन्यू कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नानू मारवाड़ी के एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनके प्रशंसक भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गईं।
नानू मारवाड़ी का जीवन परिचय
नानू मारवाड़ी उर्फ नेनु मारवाड़ी राजसान के बाड़मेर जिले की लकड़ासर तहसील की रहने वाली हैं। इनका सुसराल भी बाड़मेर में ही हैं। पिता का नाम भंवराराम है। माता का नाम पप्पू देवी है। नानू मारवाड़ी की शादी धर्माराम से हुई है। इनके दो भाई सुनील व गणेश है। परिवार वर्तमान में जोधपुर में रहता है।












Click it and Unblock the Notifications