नागौर में महिला SHO व इंटेलिजेंस ऑफिसर का वायरल ऑडियो, बोलीं-'SP ने बोला है तस्कर को उड़ा दो'
नागौर, 1 सितम्बर। राजस्थान के नागौर की पुलिस एक तस्कर के एनकाउंटर की तैयारी में थी। इस बात का खुलासा एसएचओ व इंटेलिजेंस ऑफिसर के वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग से हुआ है। ऑडियो सामने आने के बाद नागौर एसपी ने एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है।

तस्कर गणेश ने पुलिस पर गोलियां चलाई थी
बता दें कि नागौर में 13 अगस्त को तस्कर गणेश ने पुलिस पर गोलियां चलाई थी। तस्कर की गिरफ़्तारी के बाद उसे पुलिस के सामने सरेंडर करवाने के लिए 24 अगस्त को इंटेलिजेंस अफसर भंवर बुरड़ी थाने ला रहा था। बीच में पुलिस ने तस्कर गणेश के सहयोग के आरोप में बुरड़ी को भी पकड़ लिया। इससे पहले एसएचओ अंजू कुमारी व इंटेलिजेंस अफसर भंवर बुरडी के बीच बातचीत हुई थी, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। वन इंडिया हिंदी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

क्या है वायरल ऑडियो में?
एचएचओ- संतोष का फोन आया, क्या कह रहा था?
बुरड़ी- वो गणेश आ गया, मैं एक घंटे के अंदर लाता हूं?
एचएचओ-लेकर आ रहा है या झूठ बोल रहा है?
बुरड़ी- आपसे झूठ क्यों बोलूंगा, परसों तो पूरी बात बताई?
एचएचओ-थाने में जाउं क्या, अभी कवार्टर पर ही हूं?
बुरड़ी- मैम पांच-सात मिनट में थाने आ रहा हूं।
एसएचओ-थाने ही आओगे क्या?
बुरड़ी-मैं लेकर आ रहा था, टीम बीच में आड़े क्यों आई?
एसएचओ-थाने नहीं लाना, एसपी साहब ने कहा -उड़ा दो।

एचएचओ को लाइन हाजिर
नागौर एसपी अभिजीत सिंह कहते हैं कि वायरल ऑडियो सामने आते ही एचएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। वहीं, एसएचओ अंजू कुमारी का कहना है कि ऑडियो को किसी ने एडिट किया है। उड़ाने के एसपी साहब ने आदेश नहीं दिए।












Click it and Unblock the Notifications