Nagaur Lok Sabha Chunav Result 2024: नागौर में कौन जीत रहा? Hanuman Beniwal vs Jyoti Mirdha
Nagaur Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सबसे चर्चित हॉट सीट नागौर में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इस बार मुकाबला भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा व कांग्रेस इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आरएलपी के हनुमान बेनीवाल के बीच मुकाबला है। दोनों ही पूर्व में एक-एक बार सांसद रह चुके हैं।
सुबह 11 बजे तक नागौर में कांग्रेस इंडिया गठबंधन उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने 194174 वोट हासिल करते हुए 8867 की बढ़त बनाई। भाजपा की ज्योति मिर्धा को 185307 वोट मिले। ज्योति 8867 मतों से पीछे चल रही।
नागौर जिला मुख्यालय पर मतगणना हो रही है। मतगणना स्थल के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आम लोगों की आवा जाही बंद कर दी गई है। मतगणना स्थल पर लोगों को आईडी कार्ड देखकर प्रवेश दिया जा रहा है।

हनुमान बेनीवाल vs ज्योति मिर्धा
- लोकसभा चुनाव 2024 के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के सामने भाजपा की ज्योति मिर्धा हैं।
- साल 2019 के चुनाव में ज्योति मिर्धा कांग्रेस से और हनुमान बेनीवाल आरएलपी व भाजपा के प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने थे।
- साल 2019 में हनुमान बेनीवाल को 660,051 और ज्योति मिर्धा को 4,78,791 मिले थे।
- साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हनुमान बेनीवाल (निर्दलीय) व ज्योति मिर्धा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने थे, मगर तब बाजी भाजपा के सीआर चौधरी ने मार ली थी।
- साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ज्योति मिर्धा ने भाजपा की बिंदु चौधरी को हराया था।
नागौर लोकसभा सीट का इतिहास
राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट में लाडनूं, डीडवाना, जायल (एससी), नागौर, खींवसर, मकराना, परबतसर, नवां विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अभी नागौर कांग्रेस के चार, भाजपा के दो, आरएलपी का एक व एक निर्दलीय विधायक है। लोकसभा चुनावों में नागौर सीट पर ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है। हालांकि 2009 के बाद यहां कांग्रेस नहीं जीत सकी। 2014 में भाजपा व 2019 में आरएलपी ने जीत दर्ज की। साल 1971 से लेकर 1997 तक लगातार मिर्धा परिवार का सदस्य सांसद बनता रहा है। इस अवधि में नाथूराम मिर्धा, रामनिवास मिर्धा, भानुप्रकाश मिर्धा आदि सांसद बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications