नागौर एक्सीडेंट : बेकाबू बस ने बाइक को मारी टक्कर, माता-पिता व दो बच्चों की मौत

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के खुनखुना इलाके में तोषीणा स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम करीब पांच सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस बस जब्त कर ली है।

Nagaur Accident : Uncontrolled bus collided with bike, death of parents and two children

खुनखुना एसएचओ हरिराम जाजुंदा के अनुसार बाठड़ी निवासी बजरंग बाइक पर अपनी पत्नी तारूदेवी व बच्चों के गांव पांचवां जा रहा था। बजरंग के साथ दूसरी बाइक पर इनका साला भी था। वह तोषीणा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने चला गया।

बजरंग व उसकी पत्नी-बच्चे पर सड़क किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कुचामन की ओर से बुटाटी धाम लीलन एक्सप्रेस की बस आई, जिसने बाइक व बजरंग के परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर के बाद बस उनको 200 फीट तक घसीटते हुए ले गई। पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। घायल बच्ची को तोषीणा अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+