राजस्थान: रहस्य बन गई दो की मौत, युवती तालाब में दफन, पुरुष झाड़ियों में जलता मिला

Rajasthan News in hindi भरतपुर/प्रतापगढ़। राजस्थान में एक युवती और पुरुष की मौत पहले बन गई है। दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा हैं युवती का शव तालाब में दफन मिला है, वहीं पुरुष को किसी ने जिंदा जला दिया। एक मामला भरतपुर तो दूसरा प्रतापगढ़ जिले का है। युवती की मौत के मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Mystery became the death of two person in pratapgarh and bharatpur

भरतपुर जिले के रूपवास थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि देर रात गांव खेड़िया से किसी ने दमकल को सूचना दी थी कि सड़क किनारे लकड़ियों का ढेर जल रहा था। इस पर दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई और फिर जो नजारा उन्हें दिखा वो होश उड़ा देने वाला था।

दरअसल, लकड़ियों के बीच अधजला शव भी था। दमकल की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और पड़ताल में जुट गई। शव किसका है और किसने जलाया। इस बात का अभी पता नहीं पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।

Mystery became the death of two person in pratapgarh and bharatpur

हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार शव पुरुष का है, मगर यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि वारदात को जान बूझकर अंजाम दिया गया है। किसी ने व्यक्ति की हत्या करके उसके शव को जलाकर नष्ट करने के इरादे से झाड़ियों की इन लकड़ियों में आग लगा दी।

दो दिन से लापता थी युवती

इधर, राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा तालाब में बने एक गड्ढे में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका कमला प्रतापपुरा गांव की रहने वाली थी। वह दो दिन से लापता थी। उसकी हत्या करके शव तालाब में डाला गया है या उसने आत्महत्या की है। इस बात का पता पुलिस जांच में चल पाएगा।

पुलिस की शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सालमगढ़ थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+