Mahant Murder Rajasthan: नागौर में महंत की हत्‍या के बाद बवाल, कौन थे महंत छोटू पुरी?

Mahant Chhotu Puri ki Hatya: राजस्‍थान में महंत की हत्‍या का मामला सामने आया है। वारदात राजस्‍थान के नागौर जिले के रियाबड़ी पुलिस थाना इलाके के गांव जाटाबास में हुई है। महंत की हत्‍या के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। पूरे मामले का जल्‍द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों जाटाबास के राघुरधाम के महंत छोटू पुरी का शव पड़ा देख तो उनका गुस्‍सा फूट पड़ा। बड़ी संख्‍या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर रियाबड़ी पुलिस भी पहुंची।

who was Mahant Chhotu Puri?

पुलिस ने बताया कि राघुरधाम के महंत छोटू पुरी 65 साल के थे। काफी मिलनसार थे। लंबे समय से धाम में महंत बने हुए थे। रविवार रात को कब और क्‍यों, किसी ने उनकी हत्‍या कर दी। हत्‍या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ।

रियाबड़ी पुलिस ने अपनी शुरआती जांच के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस मौके से शव अपने कब्‍जे में लेकर सरकारी अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।

महंत छोटू पुरी के गले पर निशाने मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि किसी ने लूट के इरादे से उनकी गला दबाकर हत्‍या की है। हालांकि हत्‍या के वास्‍तविक कारणों का खुलासा पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच से पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+