कौन हैं RAS टॉपर Mukta Rao, जो आर्किटेक्ट की मौत केस में फंसीं, शादी के 14 साल बाद हासिल की थी नंबर 1 रैंक
Mukta Rao RAS Topper: राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी मुक्ता राव एक आर्किटेक्ट की खुदकुशी के मामले में फंस गई हैं। राजधानी जयपुर में 42 वर्षीय आर्किटेक्ट भारत सैनी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी और सुसाइड नोट में आरएएस मुक्ता राव और उनके पति ढाका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Bharat Saini architect suicide Case: आर्किटेक्ट भारत सैनी जयपुर के करधनी पुलिस थाना इलाके के गोविंदपुरा का रहने वाला था। उसने जयपुर में सिरसी रोड स्थित रॉयल ग्रीन सोसाइटी अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को भारत सैनी की फर्म पर लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आरएएस अधिकारी मुक्ताराव पर घर पर करवाए काम के बदले रुपए नहीं देने के आरोप लगाए गए हैं।

जयपुर के बिंदायका पुलिस थाने के एसएचओ विनोद वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आर्किटेक्ट भारत सैनी बालाजी विहार 9 सीकर रोड पर गौरव डिजायनिंग के नाम से इंटीरियर का काम करता था। रॉयल ग्रीन सोसाइटी अपार्टमेंट में आरएसएस मुक्ता राव का भी फ्लैट है। आरएएस मुक्ताराव ने भारत सैनी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
आर्किटेक्ट भारत सैनी ने सुसाइड नोट में लिखा कि 'मैंने मुक्ताराव पर भरोसा करके 1200 रुपए स्क्वायर फीट का काम तय किया था, लेकिन उसी खर्च में 2000 रुपए वाला काम करके दिया। मैडम का कहना था कि इसका पैसा मैं दूंगी। काम के लिए मार्केट से पैसा उठाया। पत्नी के गहने गिरवी रखकर लोन लिया। अच्छे दिल से काम किया।'
यह भी पढ़ें- Mukta Rao : जानिए कौन हैं RAS Topper झुंझुनूं की मुक्ता राव, लाखों की जॉब छोड़कर बनीं आरएएस अफसर
भारत सैनी ने सुसाइड नोट में आगे लिखा कि 'मुझे उम्मीद थी कि मैडम से पैसे मिल जाएंगे, लेकिन उम्मीद टूट गई। अब मुझे मजबूर होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। मुझे यह भी पता है कि मेरे मरने के बाद भी ना तो पैसा मिलेगा और ना ही कोई हर्जाना। मैंने अपना घर बर्बाद करके इनका घर बना दिया। 39 लाख 60 हजार का काम करके दिया। इनमें से मुझे सिर्फ 21 लाख रुपए मिले। बाकी पैसा नहीं दिया। मुक्ताराव व उनके पति ढाका ने रवाना कर दिया। बोला कि 50 हजार एक लाख से ज्यादा नहीं मिलेगा।'
आरएएस मुक्ताराव का जवाब-कोई पैसा बाकी नहीं
आर्किटेक्ट भारत सैनी सुसाइड केस में आरएएस मुक्ताराव का भी बयान आया है। मुक्ताराव ने कहा कि भारत सैनी का कोई भुगतान बकाया नहीं। मकान सुधार के लिए 31 अक्टूबर को इकरारनामा लिखा गया था। 21.80 लाख का कार्य होना था। ये पैसे काम के दौरान भारत ने ले लिए। पैसे प्राप्त करने के लिए मंजूरी भी है। इसके अलावा भारत ने 4 लाख् रुपए उधार लिए थे। इसकी लिखावट अलग से की गई है।
मुक्ता राव ने 40 की उम्र में टॉप की RPSC
आरएएस अधिकारी मुक्ताराव राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की रहने वाली है। 40 की उम्र में इन्होंने आरपीएससी टॉप की थी। उम्र के लिहाज से यह आरएएस में मुक्ताराव का आखिरी प्रयास था। मुक्ताराव की शादी ससुराल नेतड़वास, सीकर के डॉ विजयपाल ढाका से हुई। ढाका जयपुर के अजमेर रोड स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ विजयपाल ढाका से 14 साल पहले हुई थी। इनके 10 साल का एक बेटा है। मुक्ताराव ने 10 वर्षों तक IT कंपनियों में नौकरी की। मोहाली, गुरुग्राम और मैसूर जैसे शहरों में काम किया।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनने के लिए मुक्ताराव ने साल 2015 में नौकरी छोड़ी और RAS की तैयारी शुरू की। साल 2016 में पहली बार में 848वीं रैंक आई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार 2024 में RAS टॉपर बन गईं। पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान। मुक्ताराव ने शुरुआती शिक्षा चिड़ावा के डालमिया स्कूल की। चिड़ावा कॉलेज से B.Sc की डिग्री ली। फिर राजस्थान विश्वविद्यालय से MCA किया, जिसमें राजस्थान टॉपर रहीं। मुक्ताराव के पिता महेंद्र सिंह किसान हैं। दादा रक्षपाल सिंह राव स्वतंत्रता सेनानी थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications