राजस्थान में मेहरबान मानसून,टोंक जिले में बाढ़ के हालात, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Tonk Flood: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी आमजन के जी का जंजाल बन गई है। पहले राजधानी जयपुर में चंद घंटो की बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए अब वहीं हाल नवाबी नगरी टोंक का है। जहां गांव से लेकर शहर तक, सड़क से लेकर खेत तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

टोंक जिले में कई नदियां उफान पर आ गई है तो कई छोटे कच्चे बांध एक ही बारिश से ओवरफ्लो हो गए है। टोंक के मालपुरा में जहां तेज बारिश के चलते सहोदरा नदी के बहाव क्षेत्र में एक ट्रैक्टर पर तीन युवक फंस गए जिन्हे तहसीलदार और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर रेस्क्यू किया।

वहीं विश्व प्रसिद्ध कल्याणधणी की नगरी डिग्गी भी जल मग्न हो गई। कस्बा टापू बन गया। लगातार बारिश से कस्बे के चारों ओर पानी ही पानी भर गया। वहीं कई कच्चे मकान भी धराशाही होने की खबर मिल रही है।

monsoon-is-kind-to-rajasthan-flood-situation-in-tonk-district-weather-department-issues-red-alert

उधर मालपुरा कस्बा में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से शहर के बाजार और मुख्य सड़कें एक बार फिर से दरिया बनीं हुई नजर आई। नगर पालिकाओं के सारे इंतजाम नाकारा साबित हुए।

उधर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध से सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। इस सीजन में पहली बार बीसलपुर बांध में 34 सेमी से ज्यादा पानी की आवक हो गई है। उधर जिले में अब तक 297.66 MM से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि जितनी बारिश पूरे मानसून में होती है उससे ज्यादा बारिश पिछले 18 घंटों में ही हो गई है।

टोंक जिले में इस साल मानसून की सबसे तेज बारिश गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई है। इसके चलते जहां बीसलपुर बांध में भी इस सीजन में पहली बार पानी की आवक हुई है। इसी के साथ बीसलपुर बांध का जल स्तर बीते 24 घंटे में 12 बजे तक 309.66 से बढ़कर 310.03 आरएल मीटर हो गया है। इससे लोगों के चेहरों पर खुशी है।

इसके अलावा जिले के अन्य चांदसेन बांध, टोरडी सागर में भी 24 घंटे में ही ढाई ढाई मीटर पानी की आवक हुई है।

वहीं बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक जिले सबसे ज़्यादा बारिश मालपुरा क्षेत्र में हुई है। उस क्षेत्र के चांदसेन रेन गेज सेंटर पर 270 एम एम बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह पीपलू तहसील क्षेत्र में भी तेज बारिश से सडके दरिया बन गई है। अस्पताल, स्कूल टापू से बन गए है। इससे आमजन समेत बच्चों को परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय पर अन्य जगह के मुकाबले कम बारिश हुई है।

ज्ञात रहे कि जिले मे इस सीजन में पहली प्री मानसून की बारिश 12 दिन पहले हुई थी। उसके तीन दिन बाद मानसून की बारिश हुई। उसके बाद से आये दिन जिले के अलग अलग हिस्सों में कई कम तो कई ज्यादा बारिश होती रही। इससे ज्यादातर जगह खरीफ फ़सल की बुवाई की जा रही है।

इसी बीच गुरुवार रात से जिले के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर कई तेज तो कई मध्यम गति की बारिश हो रही है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। सबसे ज्यादा बारिश मालपुरा, पीपलू क्षेत्र में हुई है। इससे खेत खलियान भर गए । सडके दरिया बन गई। कई स्कूलोें में पानी भर गया।
हालांकि अभी किसी तरह का बड़ा नुकसान होना सामने आया है।

स्कूलों की छत टपकी, बच्चों की करनी पड़ी छुट्टी
पीपलू क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अतलिकपुरा (डोडवाड़ी), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर (बगड़वा) में तेज बारिश के चलते स्कूल भवनों की छत टपक पड़ी। इसके चलते स्कूल का कुछ रिकॉर्ड भीग गया है। छत टपकने से गीली हुई पर्श के चलते स्कूल प्रबंधन को मजबूरन बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी

किस रेन गेज सेंटर पर कितनी बारिश हुई
जिले में औसत बारिश 297.66 MM बारिश हुई है। इनमें सबसे ज्यादा चांदसेन रेनगेज सेंटर पर 270 MM , गलवा में 5 MM, गलवानिया में 5 MM, रामसागर लांबा हरिसिंह में 86 MM, माशी में 60 MM, नासिरदा में 36 MM, निवाई और पनवाड़ में 19-19 MM, पीपलू में 65 MM , ठीकरिया में . MM, टोड़ारायसिंह में 80 MM, टोंक 47 MM , टोरडी सागर में 196 MM बारिश हुई है।

पीपलू क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अतलिकपुरा (डोडवाड़ी) की छत टपकने से बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी है।

मालपुरा 132 जीएसएस में पानी भरा, बिजली बंद
मालपुरा के बिजली निगम के जेईएन वैभव कुमार ने बताया कि मालपुरा में गुरुवार रात को तेज बारिश हुई है।अभी भी रुक रुक कर हो रही है। इसके चलते 132 जीएसएस में भरा पानी में पानी भर गया। ऐसे में शहर की बिजली सप्लाई अल सुबह चार बजे से बंद है । तीन चार घंटे तक यह बिजली बंद रहेगी। इडके अलावाकुछ पोल झुक गए है। एक दो जगह तार टूटने की भी सूचना हैं । लेकिन कोई बड़े नुकसान की सूचना अभी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+