Rajasthan News: दौसा में मोबाइल की दुकान से 50 लाख के मोबाइल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
Rajasthan News: दौसा शहर में एक बार फिर से शातिर चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर 50 लाख की लागत के मोबाइलों पर हा साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
दौसा शहर में कोतवाली पुलिस थाना इलाके में पुराने पूनम सिनेमा के सामने चाइनीस काम्प्लेक्स के अंदर एक मोबाइल शॉप से कर 50 लाख के मोबाइल ले उड़े।

राजस्थान की भाजपा भजनलाल सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही हो लेकिन दौसा शहर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है।
दौसा शहर के पुराने पूनम सिनेमा के सामने स्थित चाइनीज काम्प्लेक्स में स्थित अनिल मोबाइल पॉइंट से चोर 50 लाख रुपए के मोबाइल चोरी करके भागने में सफल हो गए।
अनिल मोबाइल शॉप के मालिक अनिल गुर्जर ने बताया कि चोरी की यह घटना लगभग रात 2:30 की है जब कर उनकी दुकान का शटर नीचे उखाड़ कर ऊंचा करके अंदर घुसे, चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदली जिससे उनके चेहरे और उनकी चोरी नजर ना आ सके।
लेकिन यह चोरों का दुर्भाग्य रहा कि जिस शटर को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे उसी के ऊपर वाला सीसीटीवी कैमरा उन्हें सब कुछ करते हुए दिख रहा था।
बाकी सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदलने के बाद चोरों ने तुरंत अपना काम चालू किया पहले तो मोबाइलों को बैग में रखकर बाहर निकल गए ।
जब उन्हें पता चला कि पूरे मोबाइल बैग में नहीं आएंगे तो दुकान के बाहर बैठकर ही डिब्बों को हटाकर मोबाइल अपने बैग में जमाने लगे बाकी अंदर जितने भी मोबाइल थे उन मोबाइलों को सभी के डिब्बे हटाकर अपने बैग में भर लिए।
इस चोरी में देखने वाली बात यह भी है कि चोरों ने केवल स्मार्ट मोबाइल पर हाथ साफ किया है वही सैकड़ो की संख्या में रखे कीपैड मोबाइल को तो उन्होंने छुआ तक नहीं ।
जिन मोबाइलों को डिब्बे से निकाला है उन मोबाइलों के डिब्बो में डाटा केबल और बाकी एसेसरीज मोबाइल में छोड़कर चले गए।
चोरी की सूचना शॉप के मालिक अनिल गुर्जर को लगभग सुबह 8:00 बजे शॉप परिसर के ही किसी दुकानदार ने दी उसके बाद कोतवाली पुलिस को बुलवाया गया।
पुलिस ने मौका देख कर मोबाइल कर चोरी की रिपोर्ट ली, लेकिन बड़ा सवाल यह है 400 स्मार्टफोन जिनकी कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है। चोरी किए गए मोबाइलों में कई कंपनियों के महंगे मोबाइल शामिल है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर शहर में चोरियां कब तक होती रहेगी वह भी, कब तक आम आदमी इन चोरों का शिकार बनता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications