Nauksham chaudhary: राजस्‍थान विधानसभा में MLA नौक्षम चौधरी ने जाहिदा खान पर लगाया सबसे बड़ा आरोप

MLA Nauksham chaudhary in Rajasthan Assembly: राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत विधायकों में से एक नौक्षम चौधरी ने राजस्‍थान विधानसभा में कांग्रेस की पूर्व विधायक जाहिदा खान पर निशाना साधा।

राजस्‍थान विधानसभा में पहली बार बोलते हुए कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि जाहिदा खान दुर्भाग्य से कांग्रेस से शिक्षा मंत्रालय देख रही थीं। उन्होंने मेवात स्‍तर में शिक्षा का स्तर ही खत्म कर दिया।

MLA Nauksham Chaudhary

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच

राजस्‍थान विधानसभा में नौक्षम चौधरी ने जाहिदा खान का नाम लिए बिना कहा कि उन्‍होंने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। हर जगह तो तबादले कराने के रुपए लिए जाते थे, लेकिन हमारे यहां तबादले रुकवाने के लिए भी रिश्वत ली जाती थी।

नौक्षम चौधरी धर्म और आस्था पर बोलीं। कहा कि भगवान राम हमारे कण-कण में हैं। मैं खुद जिस धरती से चुनकर आई हूं। वहां भगवान राम और श्रीकृष्ण हर घर में पूजे जाते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मेवात क्षेत्र की रहने वाली नौक्षम चौधरी ने विदेश से पढ़ाई की और करोड़ों की नौकरी ठुकराकर भारत लौटी और हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा। हार गई।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने इन पर फिर भरोसा जताया। भरतपुर जिले की कामां से टिकट दिया। नौक्षम चौधरी ने पूर्व मंत्री को जाहिदा खान को 13 हजार वोटों से हराया।

नौक्षम चौधरी का शायराना अंदाज दिखा

नौक्षम चौधरी राजस्‍थान विधानसभा में बोलीं कि 'ए वक्‍त जरा अदब से पेश आ। वक्‍त नहीं लगता वक्‍त को बदलने में। वक्‍त को थोड़ा वक्‍त दे दिजिए वक्‍त बदल जाएगा वक्‍त आने पर'

नौक्षम चौधरी ने अशोक गहलोत सरकार पर यह भी आरोप लगाए कि उसने मेवात की धरती को गोकशी, साइबर क्राइम का केंद्र बना दिया। गहलोत सरकार में भरतपुर संभाग से छह मंत्री थे। सभी मंत्री भ्रष्‍टाचार में डूबे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+