Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पक्ष में मैदान में उतरे एमएलए जितेंद्र गोठवाल, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विपक्ष का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को लेकर किए हंगामें के बाद अब भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने बड़ा पलटवार करते हुए मास्टर स्ट्रोक मारा है।

विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार के दलित शिक्षा मंत्री के कार्यों को कांग्रेसी नेता पचा नहीं पा रहे है। विपक्ष के नेता तक को बोलने से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रोक रहे है, इससे कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता साफ झलकती है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को कांग्रेसी नेता इसलिये घेरना चाहते है क्योंकि वह दलित है।

mla-gothwal-responded-to-the-oppositions-uproar-against-education-minister-madan-dilawar

विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ लगातार कांग्रेसी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। इस तरह की बयानबाजी कांग्रेसी नेताओं की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

विपक्ष एक दलित शिक्षा मंत्री को सहन नहीं कर पा रहा है। ऐसे में वह दलित नेता के खिलाफ सदन में हंगामा कर रहा है। इससे साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता दलित विरोधी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भजन लाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिछले 6 माह के कार्यकाल के दौरान बेहतर कार्य किया है और अपने विभाग का कुशल संचालन कर रहे है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री के कार्य कांग्रेसी नेताओं को हजम नहीं हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी तो हैं ही, सदन में दलित शिक्षा मंत्री के वक्तव्य के बीच में हंगामा करना उनकी दलित विरोधी सोच को साबित भी करता है। कांग्रेसी नेताओं की दलित विरोधी सोच का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को भी बोलने नहीं दिया जा रहा है।

विपक्ष के नेता जब-जब सदन में बोलने के लिए तैयार हुए तब-तब पीसीसी चीफ उनकी बात को काटते हुए मोर्चा संभाल लेते है। क्योंकि वे विपक्ष के नेता को आगे बढ़ने से रोकना चाहते है।

पीसीसी चीफ के मन में हमेशा एक डर बना रहता है कि कहीं विपक्ष के नेता बड़े नेता के रूप में ना उभर जाये, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी सदैव दलित विरोधी है और कांग्रेसी नेता दलितों के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+