सोशल मीडिया में वायरल हो रहा बेटी के गैंगरेप का वीडियो देख मां के उड़े होश

Bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में कक्षा 8वीं की 13 वर्षीय एक छात्रा के साथ गैंगरेप और फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है।

minor girl video viral in social media of bharatpur

पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में पड़ोसी युवक व उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल मुआयना करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार पीड़िता के पिता की सात साल पहले मौत हो चुकी थी। घर में उसकी मां व एक बड़ा भाई है। पीड़िता एक निजी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है और दुष्कर्म की यह घटना करीब डेढ़ महीने पूर्व की बताई जा रही है।

पीड़िता ने बताया की उसके पड़ोसी मोहन सिंह के परिजनों का हमारे यहाँ आना-जाना रहता है। करीब डेढ़ महीने पहले जब वह स्कूल से दोपहर को घर आई तो आरोपी की बड़ी बहन पीड़िता को अपने घर बुलाकर ले गई।

थोड़ी देर बाद वह घर से किसी काम के लिए चली गयी और उसे वहीं बैठाए रखा। तभी वहां घर में मोहन सिंह भी था, जो जूस पिलाने के बहाने पीड़िता को ले गया और पास स्थित जनाना अस्पताल के परिसर में सुनसान जगह पर अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया ओर वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया में वारयल होने पर पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ मथुरा गेट थाना में मामला दर्ज करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+