जब मंत्री ने अफसर से कहा-'आपकी एक महीने की नौकरी रह गई, बोलने का लहजा खराब है, चुप रहो'

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिला परिषद सभागार में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने विभागीय अधिकारियो की समीक्षात्मक बैठक ली। बैठक में बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, राजखेड़ा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक रोहित वोहरा मौजूद रहे।

Minister Sukhram Vishnoi Angry on Chief conservator of forests In Dhoplur Meeting

बैठक में मंत्री के सामने बाड़ी के कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने वन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। विधायक मलिंगा ने इस दौरान भरतपुर वन विभाग के मुख्य वन सरंरक्षक आरसी गुप्ता से शिकायत करते हुए कहा कि आपके विभाग द्वारा वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस पर विधायक मलिंगा और मुख्य वन संरक्षक आरसी गुप्ता में दोनों तरफ से बहस शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों की बहस के बीच में राजाखेड़ा के कांग्रेसी विधायक रोहिता बोहरा शामिल हो गए। विधायक बोहरा ने मलिंगा को शांत कर मुख्य वन संरक्षक आरसी गुप्ता से बहसबाजी शुरू कर दी और वन विभाग के अधिकारी को खरी खोटी सुनाने लगे। वन विभाग के अधिकारी नियमों का हवाला देकर लगातार समझाता रहे, लेकिन कांग्रेस के दोनों विधायक मुख्य वन संरक्षक आरसी गुप्ता को मंत्री के सामने लताड़ लगाते रहे। इसके बाद मंत्री सुखराम विश्नोई शुरू हो गए।

मंत्री सुखराम विश्नोई ने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक आरसी गुप्ता से कहा कि 'आपकी कितनी नौकरी रह गई है तो मुख्य वन संरक्षक आरसी गुप्ता ने कहा एक महीने की रह गई है। फिर आप बहस क्यों कर रहे हो, आपके बोलने का लहजा ख़राब है चुप रहो आप' फिर मुख्य वन संरक्षक आरसी गुप्ता ने मंत्री से कहा कि मैंने सिर्फ जवाब दिया है तो वन मंत्री सुखराम विश्नोई ने फिर से मुख्य वन संरक्षक आरसी गुप्ता को लताड़ लगाते हुए चुप कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+