Kirodi Meena: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, जानिए सियासत का ताजा अपडेट
Kirodi Lal Meena Resign: भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आखिरकार सभी अफवाहों और कयासों पर विराम लगाते हुए मंत्री सहित सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।
राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार सुबह जयपुर में एक आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कृषि मंत्री ने खुद इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुझसे मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने से मना किया था। लेकिन मैं सभी पदों से इस्तीफा दे चुका हूं।
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान की बीजेपी की भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मीणा ने लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि अगर वे अपने क्षेत्र और प्रभाव वाले इलाके से कोई भी सीट हार जाते हैं तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. लोकसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी हार गई थी।
उसके बाद से किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा देने के कयास शुरू हो गए थे। खुद किरोड़ीलाल मीणा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसको लेकर संकेत दिया था। उसके बाद उन्होंने सरकारी सुविधाओं से दूरी बना ली थी।
दौसा सीट से बीजेपी की हार के बाद विपक्ष ने भी उन पर हमला बोला था। तब से लेकर लगातार उनके इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे। उसके बाद आज उन्होंने इसका खुलासा किया।
मीणा ने कहा कि हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications