राजस्थान में जेजेएम घोटाले की CBI जांच को लेकर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का दावा, हर बड़ी मछली पर नजर

Rajasthan Jal Jeevan MIssion Scam: राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन को लेकर कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले की सीबीआई जांच में कोई बड़ी मछली नहीं बचेगी।

राजस्थान सरकार में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया है कि सीबीआई जांच में मछली छोटी हो या बड़ी नहीं बचेगी । कन्हैया लाल चौधरी ने दावा किया है कि यह घोटाला 900 करोड़ का नहीं इससे कहीं बड़ा है।

minister-kanhaiyalal-chaudharys-claim-regarding-cbi-investigation-of-jjm-scam-in-rajasthan

जल जीवन मिशन में 900 करोड़ के घोटाले पर CBI की जांच शुरू होने के साथ ही राजस्थान में सियासत भी तेज हो गई है। गुरुवार को राजस्थान सरकार के PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा है कि ED ने जिस तरीक़े से इस मामले में एक्शन लिया था, लेकिन गहलोत सरकार के असहयोगी रवैये के कारण भजनलाल सरकार को CBI जांच करवानी पड़ी है।

गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि महेश जोशी की लिप्तता सबके सामने हैं, किस तरीक़े से आंखें मूंद कर बैठे रहे और अधिकारियों और ठेकेदारों की साठगांठ का खेल चलता रहा।

मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि सीबीआई पूछताछ करेगी निश्चित रूप से उनके पास फेक्ट हैं, पूरा सच सामने आएगा। अगर गहलोत सरकार के और भी बड़े नेता अधिकारी है उनकी भी जांच की जाएगी।

जलदाय मंत्री ने कहा, केवल जल जीवन मिशन की बात नहीं है, बल्कि पिछली सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर भी बड़ा खेल हुआ था। हम उसकी भी जांच करवा रहे हैं।

अगर जेजेएम घोटाला नहीं होता तो राजस्थान में मिशन का काम पूरा हो चुका होता। उन्होंने कहा अभी केवल 45 फ़ीसदी काम हुआ है,हमें एक साल का एक्सटेंशन मिला है एक साल में इसे पूरा किया जाएगा।

राजस्थान में मिशन को लेकर अमित शाह के बयान पर कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि भाजपा ने पूरी ताक़त से चुनाव लड़ा है, वे हमारे बड़े नेता है हो सकता है उनके पास कोई इनपुट हो, लेकिन हमें उम्मीद है कि राजस्थान में मिशन 25 और केंद्र में मोदी फिर से सत्ता में लौट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+