केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर फिर किया पलटवार, राधिका खेड़ा के बयानों पर भी ली चुटकी

Rajasthan News: जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर शेखावत ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरा सामने आया है।

दरअसल आज मीडिया से बातचीत के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा अनेक बार उद्घाटित हो चुका है।

minister-gajendra-singhs-counterattack-on-the-statements-of-former-congressman-radhika-kheda

राधिका खेड़ा के बयानों से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि न्याय यात्रा में किस तरह के षड्यंत्र होते थे। किस तरह से महिलाओं की इज्जत को वहां तार-तार किया जाता था। किस तरह वहां पर शराब पार्टियां होती थीं। उन्होंने कहा कि यह सबके सामने है। उन्हीं की पार्टी से आए नेताओं ने इसे स्पष्ट किया है।

आपकों बता दे बिते दिनों कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेस कर अपनी ही पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का नाम लेकर कई संगीन आरोप लगाए थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर आरोप जड़े थे।

कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा के बयानों के बाद देश की सियासत में जबरदस्त उबाल आया हुआ है। कांग्रेस में अंदरखाने जहां घमाशान छिड़ा हुआ है। वहीं भाजपा भी कांग्रेस पर जोरदार हमलावर हो गई है।

देशभर में चल रहे अलग-अलग चरणों के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेताओं से लेकर प्रत्याशी कांग्रेस पर खुलकर आरोप लगा जवाब मांग रहे है।

फिलहाल राधिका खेड़ा के आरोपों पर कांग्रेस के किसी दिग्गज नेता की ना तो कोई सफाई आई है ना ही कोई बयान। हालांकि राधिका खेड़ा खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर काफी गुस्सा है।

आपकों बता दे कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार रात्रि फलोदी में विश्राम किया। वो बैंगटी हड़बूजी में देवी सिंह बैंगटी के यहां रुके। प्रातःकालीन भ्रमण के बाद कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों मुलाकात की। उन्होंने अश्व को गुड़ और चारा खिलाकर दिन की शुरुआत की।

शेखावत ने मुख्य धाम बैंगटी हड़बूजी जाकर लोक देवता हड़बूजी सांखला के निज मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। ज्योत के दर्शन किए।

शेखावत ने बारु में लोकप्रिय राजनेता व वयोवृद्ध समाजसेवी पूर्व प्रधान आनंद सिंह भाटी को शोकसभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, भाजपा देहात दक्षिण अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, देवी सिंह बैंगटी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि साथ रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+