Rajasthan Assembly News: पानी को लेकर विधानसभा में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के जवाब पर क्यों हो गया हंगामा ?

Rajasthan Legislative Assembly News: राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पानी पर एक बार फिर सियासी हंगामा देखने को मिला। पानी को लेकर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आमने सामने हो गए।

विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान घर घर नल योजना सहित कई मुद्दों पर सदन में न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष में भी सरकार के मंत्रियों को जमकर घेरा।

पेयजल आपूर्ति के सवाल पर सदन में जमकर हंगामा हुआ, मंत्री के जवाब के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मे हल्की नोकझोंक भी हुई हालांकि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शांत कराया।

minister-and-leader-of-opposition-face-to-face-in-rajasthan-assembly-regarding-har-ghar-nal-yojana

इसके साथ ही उम्मेद सागर बांध के जलसंग्रहण क्षेत्र में अतिक्रमण, प्रदेश में नवीन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सवाल हुआ जिसके जवाब में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि सरकार 2010 की पॉलिसी को अपडेट कर रही है, जिससे पानी, सड़क, बीजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

दरअसल प्रश्नकाल के दौरान विधायक विद्याधर सिंह ने फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में मात्रा से कम पेयजल आपूर्ति पर सवाल किया तो जवाब में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 में हर घर में 55 लीटर देने की की योजना की घोषणा की।

इस योजना तहत फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन जब से यह योजना चालू हुई किसी ने भी नहीं देखा कि जिस जगह से पानी लेंगे, कहां बपर फीटर प्लांट बनेगा, बिना योजना के पाइप लाइन डालने का काम किया।

मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने नसीहत देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार को इसकी प्लानिंग पर काम करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने उसपर काम नहीं किया, जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसके बाद विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार को कोसने से कुछ नहीं होगा, आप क्या कर रहे वो बताओ ?

इस पर मंत्री कन्हैया लाल ने कहा कि ऐसी सरकार में जो काम नहीं हुआ उसके बारे में सुनना पड़ेगा। इस योजना को ERCP से जोड़ देते तो पांच साल बाद ही सही लेकिन लोगों पर्याप्त पीने का पानी तो मिलता।

इसके बाद सदन में जम कर पक्ष- विपक्ष के सदस्यों में नोकझोंक हुई जिसे विधासभा अध्यक्ष वासुदेव देवानी ने शांत कराया। मंत्री कन्हैया लाल ने आश्वस्त किया कि 2025 तक हर उपभोक्ता को 55 लीटर पानी घर - घर में मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+