उत्तर प्रदेश के 40 लोगों को राजस्थान में छूकर निकल गई 'मौत', जानिए पूरा मामला
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में सोमवार तड़के सरमथुरा थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के पास एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया, जिससे बच्चों व महिलाओं समेत 17 घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से सरमथुरा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में धौलपुर जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।

आगरा निवासी घायल तीर्थयात्री ने बताया कि मिनी ट्रक में लगभग 40 लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के आगरा से राजस्थान के करौली कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली के पास मिनी ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गई और उसने ट्रक का संतुलन खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।

ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार 17 जने घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में पहुंचाना पड़ा है। शेष लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एएसआई सुम्मेर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद एनएच 11बी से क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की सहायता से हटाया गया है। घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications