इंसानियत शर्मसार : टैंकर पलटने के बाद लोगों में मची दूध लूटने की होड़, तड़पता रहा घायल चालक

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के बारी-घाटा में दोपहर को दूध से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही ढक्कन खुल गया और उसमें भरा 30 हजार लीटर दूध सड़क पर बहने लगा। इस दौरान टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह दर्द से कराहता रहा था, मगर लोगों में दूध लूटकर ले जाने व खुले ढक्कन से ही दूध पीने की होड़ लगी रही। किसी ने चालक को संभालने तक की जहमत नहीं उठाई।

Milk tanker overturned in Sirohi Rajasthan

जानकारी के अनुसार टैंकर पालनपुर से करीब 30 हजार लीटर दूध भरकर पाली की तरफ जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रोली को साइड देने के चक्कर में टैंकर सड़क से नीचे उतर कर अचानक पलट गया। दूध से भरे टैंकर पलट जाने की सूचना मिलते ही लोगों में दूध ले जाने की होड़ मच गई। लोग घरों से बाल्टी, पीपे व जरिकन आदि बर्तन लेकर टेंकर की तरफ दौड़ पड़े। दूध ले जाने के लिए किसी ने दो तो किसी ने तीन चक्कर लगा कर दूध भरकर लेकर चले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक व परिचालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि राजस्थान में बीते तीन माह में दूध व घी के बाद तेल बहने की यह पांचवीं घटना है।

SIKAR : पाटन में बहा रिफाइंड तेल

SIKAR : पाटन में बहा रिफाइंड तेल

सीकर ​जिले की पाटन पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को कपास के रिफाइंड तेल से भरा टैंकर राजकोट गुजरात से होकर नोएडा जा रहा था। पाटन बाइपास पर अचानक नीलगाय आ गई, जिससे टैंकर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जो घास व झाड़ियों में व्यर्थ बह रहा था। जब इस बात का पता आस-पास के लोगों को लगा तो बाल्टी, पीपे आदि बर्तन लेकर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और तेल भरकर ले गए। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया है।

जयपुर में पलटा था तेल का टैंकर

जयपुर में पलटा था तेल का टैंकर

4 जुलाई को जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र में फागी रोड पर गोलीराव तालाब मोड़ पर कांडला गुजरात से मुरैना मध्य प्रदेश जा रहा राइस ब्रान तेल का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टैंकर में भरा 44 हजार लीटर राइस ब्रान तेल सड़क पर बह गया। टैंकर को जब तक सीधा किया गया तब तक उसमें भरा पूरा तेल बह निकला। फागी मोड़ पीपली चौराहा से गांधी स्मारक रोड तक करीब आधा किमी तक तेल फैल गया। तेल सड़क पर बहकर नालियों में चला गया। तेल को इकट्ठा कर भरने के लिए लोगों की होड़ लग गई। करीब दो घंटे तक इस स्टेट हाइवे बाधित रहा।

झुंझुनूं में पलटा दूध का टैंकर

झुंझुनूं में पलटा दूध का टैंकर

27 जून को झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे में चूरू रोड स्थित मदरसा के पास दोपहर को दूध से भरा टेंकर पलट गया, जिससे सड़क पर दूध की नदी बह निकली। लोगों को जब दूध का टेंकर पलटने और उसका ढक्कन खुलने के कारण दूध बहने का पता लगने पर जिसके जो बर्तन हाथ लगा वो दूध ले जाने के लिए पहुंच गया। लोगों में बाल्टी, पीपे व जग आदि में दूध भरकर ले जाने की होड़ देखी गई।

Recommended Video

    सीकर: तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने के लिए ग्रामीणों में लगी भीड़
     सीकर में पलट चुका है घी से भरा टैंकर

    सीकर में पलट चुका है घी से भरा टैंकर

    23 जून को सीकर जिले में लोसल डीडवाना सड़क मार्ग पर मोरडूंगा मोड के पास एक टैंकर पलट गया। टैंकर डीडवाना से सीकर आ रहा था। सड़क पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में वनस्पति घी से भरा टैंकर पलट गया था।टैंकर पलटने के बाद उसमें से घी सड़क पर बहने लगा। जैसे ही आस-पास के लोगों को यह पता चला तो वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और फिर लोगों में घी लूट ले जाने की होड़ गई। लोग घरों से बाल्टी, पीपे समेत अन्य कई बर्तनों में घी भरके ले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+