MIG 21 Crash Rajasthan: मृतकों के परिजनों को 6 लाख का मुआवजा व नौकरी, पायलट ने पूछा-'गांव तो सुरक्षित है ना'
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव बहलोल नगर में 8 मई 2023 को भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 3 महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम आज किया गया है।

MIG 21 Crashes Rajasthan 2023: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव बहलोल में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट मिग-21 क्रैश हादसे में मारी गई तीन महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम दूसरे दिन मंगलवार को हुआ।
Recommended Video
प्रशासन के साथ बातचीत में मृतकों के आश्रितों को छह-छह लाख रुपए का मुआवजा और एक सदस्य का संविदा पर नौकरी की सहमति बनने पर परिजन तीनों शवों के पोस्टमार्टम को तैयार हुए। हालांकि संविदा पर नौकरी का प्रस्ताव हनुमानगढ़ जिला प्रशासन केंद्र व राज्य सरकार को भिजवाएगा।
हनुमानगढ़ में मिग-21 हादसा होने के बाद राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया था और कहा कि मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा से नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी। इधर, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने सहायता राशि की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 ने सुबह सवा नौ बजे श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ एयरबेस से नियमित उड़ान भरी थी। आधे घंटे बाद विमान हनुमानगढ़ के गांव बहलोल नगर में क्रैश हो गया था। पायलट राहुल अरोड़ा ने हादसे के समय सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था।
मिग-21 हादसा राजस्थान में इनकी हुई थी मौत
मिग-21 गांव बहलोल नगर में रतिराम उर्फ रतन सिंह के घर पर गिरा था, जिसकी वजह से वार्ड तीन निवासी रतिराम की पत्नी बंशो कौर (45), उसकी पड़ोसन बंतो कौर (60) पत्नी लाल सिंह रायसिख की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में लीला देवी पत्नी रामप्रताप शर्मा वार्ड दो व विमला पुत्री रतिराम और वीरपाल कौर पत्नी नरेंद्र रायसिख घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पीलीबंगा सीएचसी में घायल लीला देवी ने दम तोड़ दिया।
पायलट ने होश में आते ही ग्रामीणों के बारे में पूछा
तकनीकी खामियों के कारण मिग-21 क्रैश होने पर पायलट राहुल अरोड़ा पैराशूट से सुरक्षित नीचे उतर गए थे। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर ग्रामीणों को अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। एएससपी जस्साराम बोस ने बताया कि जहां विमान गिरा वह गांव का आखिरी मकान था। गांव पायलट को होश आया तो उसने सबसे पहले यही पूछा कि 'गांव तो सुरक्षित है ना'












Click it and Unblock the Notifications