Mewaram jain Viral Video: पीड़िता ने सब कुछ बता दिया, बोली-'मुझसे जी भर गया तो मेवाराम जैन ने...'
Mewaram jain Leak MMS CD: राजस्थान के बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के वायरल वीडियो केस में नित नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। (वीडियो नीचे)
मेवाराम जैन के खिलाफ पुलिस थाने में रेप केस दर्ज होने के बाद एक कथित पीड़िता का इंटरव्यू सोशल मीडया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेवाराम जैन पर कई संगीन आरोप लगाती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain Leak MMS: राजस्थान में एक और 'भंवरी देवी जैसा कांड', अब कांग्रेसी नेता मेवाराम जैन की CD वायरल
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पीड़िता के इस वीडियो की वन इंडिया हिंदी टीम पुष्टि नहीं करती है। 1 मिनट 13 सैकंड के इस वीडियो में पीड़ित महिला कैमरे के सामने आपबीती बता रही है।
पीड़िता आरोप लगा रही है कि मेवाराम जैन उसके साथ कई साल से ये सब कर रहा था। उसका एक दोस्त मेवाराम जैन को पीड़िता के घर लेकर आया था। उसने पहले मेरे से जान पहचान बढ़ाई। फिर बेटी-बेटी बोलने के बावजूद गलत काम करने लग।
इसके बाद उसने अश्लील फोटो लेकर मेवाराम जैन के साथ यह सब करने को बोला। फिर ये सब मेवाराम जैन भी करने लगा। मेरी एक फ्रेंड आती थी। उसको भी नहीं छोड़ा। बहला-फुसलाकर उसके साथ भी गलत काम किया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि 'मेरे ना करने के बावजूद संबंध बनाए गए। जब उसका मेरे से भी मन भर गया तो कहने लगा कि और छोटी लड़की लेकर आओ। 13 साल की लेकर आओ। हमने मना कर दिया और उनके खिलाफ आवाज उठानी शुरू की।
यह भी पढ़ें- Surender Pal Singh TT: कौन हैं सुरेंद्रपाल सिंह, जो रिजल्ट से पहले मंत्री बनकर भी नहीं जीत पाए करणपुर चुनाव
पीड़िता का कहना है कि जब संबंध बनाने और लड़की लाकर देने से मना किया तो डराना-धमकाना शुरू कर दिया। बोलने लगे कि भंवरी देवी की तरह मारकर डाल देंगे। हम सबको बहुत डराते थे। मुझे अभी तक कोर्ट से भी इंसाफ नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी कांग्रेस ने मेवाराम जैन को टिकट दिया। इस बार हार गए। मेवाराम जैन का अश्लील वीडियो केस तब सुर्खियों में आया जब जोधपुर में करीब 15 दिन पूर्व एक पीड़िता ने मेवाराम जैन, दो पुलिस अधिकारियों समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
उल्लेखनीय है कि मेवाराम जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस ने इन्हें पार्टी से निकाल दिया। वहीं, राजस्थान उच्च न्यायलय ने इनकी गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक रोक लगा दी है। मेवाराम जैन का 33 मिनट का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications