Rajasthan: दो दुल्‍हनों ने चुना एक ही दूल्‍हा, अर‍मान मलिक से भी गजब है नरेश की लव स्‍टोरी, देखें VIDEO

Naresh Paragi Love story like Armaan Malik: राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी ब्‍लॉक की ग्राम पंचायत आमलिया के गांव आंबादरा निवासी नरेश पारगी की कहानी दो बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक (armaan malik) जैसी है।

Ek Dulhe ki Do Dulhan Rajasthan: देश में दो बीवी वाले शख्‍स का जिक्र होता है तो जेहन में सबसे पहला नाम अरमान मलिक का आता है, जिसने पायल व कृतिका से शादी की है। अरमान मलिक की तरह ही राजस्‍थान का नरेश पारगी भी दो पत्नियों का पति है। नरेश ने रेखा व अनिता से शादी की है। दो दिन पहले ही दोनों संग सात फेरे लेकर उन्‍हें एक साथ अपने घर लेकर आया है। (वीडियो नीचे)

नरेश, रेखा और अनिता की यह अजब प्रेम की गजब कहानी है, जो अरमान मलिक, पायल और कृतिका की लव स्‍टोरी से भी ज्‍यादा मजेदार है। नरेश वाली प्रेम कहानी में हर पांच साल बाद ट्विस्ट आया है। पूरी कहानी खुद नरेश पारगी ने एक वीडियो में शेयर की है।

naresh who Marry with Two Girl

नरेश कुमार राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी ब्‍लॉक की ग्राम पंचायत आमलिया के गांव आंबादरा के हरदार पारगी का बेटा है। 29 नवंबर को नरेश की शादी गांव खंडोरा निवासी शंकरलाल की बेटी रेखा और अनिता पुत्री अमरु डामोर के साथ हुई है।

नरेश ने बताया कि साल 2013 में उसे रेखा से प्‍यार हो गया था। वह उसे बिना शादी किए ही अपने घर लेकर आ गया था, जिसे स्‍थानीय भाषा में दुल्‍हन को नातारा करके ले जाना कहते हैं। इसके बाद पांच साल बाद 2018 में एक पत्‍नी रेखा के रहने हुए दूसरी युवती अनिता को दिल दे बैठा और अनिता को भी नातारा करके घर ले आया। अब पांच साल बाद दोनों से शादी की है।

नरेश पारगी राजस्‍थान के आदिवासी समाज से ताल्‍लुक रखता है। दो बीवी होने के बाद बावजूद नरेश और उसके परिवार के मन में हमेशा यह मलाल रहा कि उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से गाजे-बाजे के साथ हुई नहीं है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतने साल तक नरेश के परिवार ने उसकी शादी का कोई रीति रिवाज नहीं निभाया था।

tribal boy marriage with girl rajasthan

अब 2023 में नरेश की रेखा और अनिता के साथ गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से शादी तय की गई और 29 नवंबर को परिजनों, रिश्‍तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में आदिवासी समाज के रीति रिवाज से यह अनूठी शादी हुई। नरेश ने रेखा और अनिता के साथ सात फेरे लिए और उन्‍हें अपने साथ घर लेकर आया।

नरेश के गांव की सरपंच तुलसी देवी कहती हैं कि उनकी तरफ आदिवासी समाज में एक आदमी की दो बीवी होना कोई नई बात नहीं है। आदिवासी समाज के लोगों में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि यहां के पुरुष दो-दो महिलाओं से शादी करते हैं। गांव में कई लोगों के दो-दो पत्‍नी है।

यहां Click करके देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+