Women IAS in Rajasthan: मिलिए राजस्‍थान की उन 12 महिला जिला कलेक्‍टरों से, जिनका काम बोलता है...

Women collectors in Rajasthan: राजस्‍थान ब्‍यूरोक्रेसी में नारी शक्ति अपने काम के दम पर अलग ही पहचान बना रही हैं। प्रशासनिक काम-काज में महिला आईएएस अफसरों का मैनेजमेंट पुरुषों की तुलना में बेहतरीन है।

शायद यही वजह है कि राजस्‍थान के 50 में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के हाथ में है। महिला दिवस 2024 के मौके पर जानिए राजस्‍थान की महिला कलेक्‍टरों के बारे में, जिनका काम बोलता है।

IAS Officers of Rajasthan
1. कल्‍पना अग्रवाल, कलेक्‍टर बहरोड़-कोटपूतली

जयपुर व अलवर से जिले से अलग होकर नया जिला बने बहरोड़-कोटपूतली की कमान आईएएस कल्‍पना अग्रवाल के हाथ में है। इन्‍होंने यहां पर कई विकास कार्यों को गति दी है।

2. पुष्‍पा सत्‍यानी, कलेक्‍टर, चूरू
चूरू में नियोजित विकास कार्यों की शुरुआत की।

3. नम्रता वृष्णि, कलेक्‍टर, बीकानेर
बीकानेर में स्‍वीप कार्यक्रम को गति प्रदान की।

4. अंजलि राजौरिया, कलेक्‍टर, प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ में स्‍वच्‍छता और कानून व्‍यवस्‍था समेत कई क्षेत्र में बेहतरीन कार्य।

5. पूजा कुमारी पार्थ, कलेक्‍टर, जालौर
जालौर में यातायात प्रबंधन, स्‍वास्‍थ्‍य-शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में विशेष कार्य।

6. चिन्‍मयी गोपाल, कलेक्‍टर, झुंझुनूं
केंद्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दे रही हैं।

7. डॉ. सौम्‍या झा, कलेक्‍टर, टोंक
यातायात प्रबंधन, स्‍वास्‍थ्‍य व शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्‍लेखनीय काम किए हैं।

8. श्‍वेता चौहान, कलेक्‍टर, केकड़ी
नवगठित जिले केकड़ी की पहली कलेक्‍टर श्‍वेता चौहान यहां का योजनाबद्ध तरीके से विकास कर रही हैं।

9. अर्तिका शुक्‍ला, कलेक्‍टर, खैरथल-तिजारा
यूपी के वाराणसी की रहने वाली अर्तिका शुक्‍ला ने यूपीएससी 2014 में चौथा स्‍थान पाया था। नए जिले खैरथल-तिजारा के विकास की योजना बनाई है।

10. शुभम चौधरी, कलेक्‍टर, सिरोही
सिरोही में फ्लैगशिप योजनाएं शुरू की।

11. श्रुति भारद्वाज, कलेक्‍टर, डीग
भरतपुर से अलग होकर नए बने जिले डीग में स्‍वीप कार्यक्रम को गति प्रदान की। जनसुनवाई के जरिए भी समस्‍याओं का समाधान।

12. डॉ. भारती दीक्षित, कलेक्‍टर, अजमेर
अजमेर में स्‍मार्टसिटी, स्‍वच्‍छता, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं और अन्‍य कार्यों को गति दी।

इन कामों में अव्‍वल
राजस्‍थान की ये महिला कलेक्‍टर केंद्र व राज्‍य सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने, महिलाओं-बालिकाओं से संवाद करने और स्‍वच्‍छता-यातायात प्रबंधन में अव्‍वल हैं।

आईएएस अफसरों की बॉस भी रहीं

इन 12 कलेक्‍टरों के अलावा राजस्‍थान कैडर में आईएएस कुशल सिंह व ऊषा शर्मा तो आईएएस अधिकारियों की बॉस भी रही हैं। दोनों को प्रमुख सचिव बनने का मौका मिला। इनके अलावा वर्तमान में वीनू गुप्‍ता, श्रेया गुहा, शुभ्रासिंह, रोली सिंह, मंजू राजपाल, गायत्री राठौड़, आरषि मलिक समेत कई चर्चित महिला आईएएस अफसर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+