डॉक्टर का बेटा निकला पायलट की बीवी का कातिल, सीकर से दिल्ली तक हो रही इनकी चर्चा

Sikar News in Hindi सीकर। वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर की पत्नी मीनू जैन ( Meenu Jain Murder case ) की दिल्ली के द्वारका में हत्या करने का आरोपी दिनेश दीक्षित का परिवार लम्बे समय सीकर जिले के रामगढ़ शेखावटी कस्बे में रह रहा है। खुद दिनेश दीक्षित जयपुर के मुरलीपुरा के एक अपार्टमेंट रहता था। वहीं से दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उसे मीनू जैन हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। 25 अप्रैल को दिल्ली के द्वारका में मीन जैन की हत्या करने के बाद 50 लाख रुपए के जेवरात व नकदी लेकर जयपुर आ गया था।

दो शादियां की, इकलौता है बेटा

दो शादियां की, इकलौता है बेटा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी दिनेश अपने सरकारी डॉक्टर पिता का इकलौता बेटा है। पिता ​रिटायर होने के बाद रामगढ़ शेखावाटी में ही क्लिनिक चला रहे हैं। यह भी सामने आया है कि 52 वर्षीय दिनेश ने दो शादियां कर रखी है। इसके दो बेटे हैं। धोखाधड़ी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। जयपुर में दिखावे के तौर प्रोपर्टी का काम करता था।

कर्ज में डूबा तो मीनू को फंसाया

कर्ज में डूबा तो मीनू को फंसाया

डॉक्टर पिता का इकलौटा बेटा होने के कारण दिनेश दीक्षित को बड़े लाड प्यार से पाला गया था, लेकिन पिता की तरह डॉक्टरी के पेशे में जाने की बजाय दिनेश ने सट्टेबाजी की राह पकड़ ली और जयपुर आकर रहने लगा। पत्नी व बच्चे रामगढ़ में ही रहते हैं। यहां आईपीएल के मैचों में दिनेश पर काफी कर्ज हो गया था। इसी के चलते उसने डेटिंग ऐप पर वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर विनोद कुमार जैन की पत्नी मीनू जैन से दोस्ती की। विनोद कुमार जैन रिटायर होने के बाद वर्तमान में एयरलाइंस में पायलट हैं।

अकेले में मिलने बुलाया, शराब पीकर ली जान

अकेले में मिलने बुलाया, शराब पीकर ली जान

मीनू जैन और दिनेश दीक्षित की डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात गहरी दोस्ती में बदल गई। दोनों में कई बार अकेले में मिल चुके थे। 25 अप्रैल को भी दिनेश मीनू से मिलने से उसके दिल्ली के द्वारका स्थित फ्लैट पर आया। दोनों ने बाहर लंच किया और रात को घर आकर जमकर शराब पी। इसी दौरान दिनेश ने तकिए से गला दबाकर मीनू की हत्या कर दी। वह अपने कर्ज से परेशान था और यहां मीनू के फ्लैट पर शान-ओ-शौकत देख उसने हत्या व लूट की योजना बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+