VIDEO: मां के सामने नाबालिग पत्नी को उठा ले गया युवक
जोधपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर दो महिलाओं की पिटाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को दो लोग जबरदस्ती बाल पकड़ ले जाते हुए दिख रहे हैं। यह मामला जोधपुर जिले की बाप तहसील के धानी गांव का है। जहां पर गौना करने से मना करने से नाराज एक मुस्लिम युवक अपनी ससुराल पहुंचा और सास के साथ मारपीट कर अपनी नाबालिग पत्नी को उठा ले गया।


बरसों पहले कम उम्र में कर दिया था निकाह
कालू खान की धानी गांव निवासी आमद खान ने अपनी पुत्री का निकाह गांव के शौकत के साथ बरसों पहले कम उम्र में कर दिया था। शौकत कई बार अपने ससुराल वालों से पत्नी को भेजने का कह चुका था। लेकिन लड़की की माँ नेमत चाहती थी कि जब तक लड़की की उम्र 18 साल न हो जाए तब तक उसे ससुराल नही भेजा जाएगा। जिसके बाद शौकत अपने गुंडे दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंच गया और लड़की को जबरदस्ती ले गया।

दोस्त के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर ससुराल पहुंचा
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व शौकत अपने एक दोस्त के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर ससुराल पहुंच गया। उस समय ससुराल के लोग खेतों मे काम पर गए थे। शौकत ने अपनी सास से पत्नी ले जाने की बात कही। इस पर सास नेमत ने मना कर दिया। जिससे गुस्साया शौकत जबरदस्ती लड़की को ले जाने लगा। जब सास ने शौकत को रोका तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर मारपीट की।

बाल पकड़ उसे घसीटता हुआ जबरन ट्रैक्टर तक ले गया
इसके बाद अपनी पत्नी के बाल पकड़ उसे घसीटता हुआ जबरन ट्रैक्टर तक ले गया और धमका कर उसे ऊपर बैठा दिया। इस दौरान लड़की का छोटा भाई लगातार मदद को चिल्लाता रहा। इसका लाभ उठा शौकत ने वहां पहुंच अपनी सास के साथ झगड़ा कर पत्नी को भेजने का कहा। उसके मना करने पर शौकत ने दोस्त के साथ मिल सास के साथ मारपीट कर उसे नीचे गिरा दिया।

मौका मिलते ही ससुराल से भाग कर वापस आई लड़की
नेमत ने अपने दामाद के खिलाफ नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। वहीं नेमत की बेटी मौका मिलते ही अपने ससुराल से भाग कर वापस अपनी मां के पास पहुंच गई। पुलिस ने शौकत और उसके दोस्त इलियास को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications