भरतपुर: शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, मचा हड़कंप
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया गया कि घसोला गांव में शादी समारोह के दौरान थला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी रिश्तेदार द्वारा फायरिंग करने से वहां मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवक को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications