Mahi Goswami Bhilwara : मुश्किलों को मात देकर 2 बच्चों की मां माही बनीं मिसेज इंडिया ग्लोबल 2021
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा के आदर्श नगर की रहने वाली माही गोस्वामी ने मिसेज इंडिया ग्लोबल 2021 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। कुछ दिन पहले दिल्ली में वायरस मिसेज इंडिया ग्लोबल 2021 का ग्रैंड फ़िनाले आयोजित किया गया, जिसमें मिसेज इंडिया ग्लोबल 2021 का ताज 31 वर्षीय माही गोस्वामी के सिर पर सजा। 'तू ख़ुद की खोज पर निकल, तू किसलिए हताश है, तू चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है'- यह कहना है मिसेज इंडिया ग्लोबल 2021 चुनी गईं माही गोस्वामी का।

भीलवाड़ा ज़िले की रहने वाली माही को कल तक कोई नहीं जानता था, लेकिन आज हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है। माही के पिता सोहनपुरी गोस्वामी भीलवाड़ा रोडवेज विभाग में बस चलाते हैं और उनकी माँ कौशल्या देवी हाउस वाइफ हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि माही खुद दो बच्चोंं की माँ है और ससुराल की प्रताड़नाओंं से तंग आकर ही उन्हें आज यह मुक़ाम मिला है।
दरअसल, छोटी उम्र में परिवारिक मज़बूरियों के चलते माही का विवाह भीलवाड़ा के ही रहने वाले सतीश पूरी के साथ हो गया। कम उम्र में ही दो बेटों दर्शन (13 साल) और वंश (8 साल) को जन्म दे दिया। लेकिन कुछ करने का जज्बा और सपनों की उड़ान ने मांं बनने के बाद भी माही के जज्बे को कम नहींं होने दिया।

वो कहती हैं कि ऐसी सोच वालों को यही कहूँगी कि आप कहीं से भी हों, चाहे आपके पास कपड़े हों या ना हों या फिर आप कैसे भी दिखते हों, आपके पास पैसे हों या न हों, लेकिन जब आप अपनी कल्पना से बढ़कर सपने देखते हैं तो आप आसमान छू सकते हैं, इसलिए जब तक आप सपने नहीं देखेंगे, तब तक आपको अपनी अहमियत का पता नहीं चलेगा।
माही ने बचपन से ही पैसों की तंगी देखी है। उन्होंने कई बार भूखे रहकर कई रातें बिताई हैं। पैसे बचाने के लिए वो कई-कई किलोमीटर पैदल चली हैं। माही के पास जो भी कपड़े थे, वो उनके खुद के सिले हुए थे। यहां तक कि उनकी पढ़ाई की फ़ीस देने के लिए उन्हें अन्य काम करना पड़ा, लेकिन तब भी फीस जमा नही हो पाई तो उनके मां और पिता को ज़ेवर तक गिरवी रखने पड़े थे। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कई तरह के अन्य काम भी किया है। अपने उन दिनों को याद करते हुए माही कहती हैं, "हर किसी की ज़िन्दगी में कभी न कभी ऐसा मोड़ आता है जब लगता है कि सब कुछ बिखर चुका है, मुझे भी लगा था कि आगे क्या होगा?"












Click it and Unblock the Notifications