Rajasthan News: भाजपा में शामिल होते ही महेंद्रजीत सिंह मालवीय का छलका दर्द,राम मंदिर को लेकर क्या बोल गए ?

Rajasthan News: भाजपा का प्रदेश में लोकसभा चुनावों से ऑपरेशन लोटस सफल हो गया है। आज कांग्रेस के धुरंधर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा में शामिल हो गए।

राजस्थान में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं में चल रहे 10 से ज्यादा दिग्गज नेताओं में से आज एक ने तो भाजपा का दामन थाम लिया।

mahendrajit-singh-malviya-who-left-congress-and-joined-bjp-fiercely-cornered-congress-on-ram-templ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस से दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भाजपा का दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत कर लिया।

अब महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा नेता के नाम से जाने जाएंगे। अब चर्चा है कि जल्द ही मालवीय को टीम सीपी जोशी या फिर टीम जेपी नड्डा में किसी बड़े पद से नवाजा जाएगा।

लेकिन अब उससे पहले चर्चा यह भी है कि कांग्रेस के घर को छोड़ने वाला अगला नेता कौन होगा। जिन 10 नामों की चर्चाएं लगातार चल रही है क्या उनमें से कोई नेता जल्द भाजपा के घर में दाखिल होगा।

चर्चा तो यह भी है कि कुछ ओर नेता ऐसे है जो अंदरखाने भाजपा के शीर्ष नेताओं के सम्पर्क में है। और जल्द ही कुछ ओर चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते है।

हालांकि इसके साफ संकेत कांग्रेस के धुरंधर नेता खिलाड़ीलाल बैरवा पहले ही दे चुके है।

लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को अब राजस्थान में तगड़ा झटका लग चुका है। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस से किनारा कर केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली हैा।

गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। शाह के राजस्थान दौरे से पहले मालवीय के बीजेपी में शामिल होने को सत्ताधारी दल का रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मुझे एक दिन पहले दिल्ली ले जाया गया था।

दिल्ली जाकर हमने अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की, उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया।

विधायक महेंद्रजीत ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर हमला भी बोला।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया।

इससे भी मुझे गहरा दुख पहुंचा, इससे पहले वह अपनी पत्नी रेशम मालवीय के साथ राजस्थान बीजेपी दफ्तर पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।

चलिए आपकों फिर बता दे कौन हैं महेंद्रजीत सिंह मालवीय ।

महेंद्रजीत सिंह चार बार के विधायक हैं। वह अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री भी थे। महेंद्रजीत ने राजनीतिक सफर का आगाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति के जरिए किया था। वह गांव के सरपंच से सांसद और फिर विधायक बने। साल 1998 के आम चुनाव में महेंद्रजीत बीजेपी के टिकट पर लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

इधर महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में शामिल होते ही नेताओं की बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने मालवीय को भाजपा मेंं शामिल होने की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+