Rajasthan: कांग्रेस MLA जोगेंद्र सिंह अवाना को महापंचायत ने क्‍यों सुनाया क्षेत्र में नहीं घुसने देने का फरमान

Joginder Singh Awana MLA: जोगेंद्र सिंह अवाना राजस्‍थान के भरतपुर जिले की नदबई सीट से कांग्रेस विधायक हैं। सेवर की 23 ग्राम पंचायतों को उच्‍चैन में जोड़ने को लेकर लोग इनसे नाराज हैं।

Joginder Singh Awana MLA: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों और टिकटों के ऐलान से पहले नेताओं के समर्थन व खिलाफत के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजस्‍थान के भरतपुर जिले की नदबई सीट का है।

नदबई से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना को लोगों ने महापंचायत कर क्षेत्र में नहीं घुसने देने का फरमान सुना डाला है। उनके खिलाफ जनता की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।

Congress MLA Jogendra Singh Awana in

दरअसल, नदबई विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने सेवर पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों को तोड़कर उच्‍चैन में शामिल करने के लिए भरतपुर कलेक्‍टर और राजस्‍व मंत्री रामलाल जाट को पत्र लिखा था। इससे लोग नाराज हो गए।

नाराज लोगों ने जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर लुधावई मंदिर के पास विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें 23 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए।

महापंचायत में आए लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि नदबई विधायक ने खूब भ्रष्‍टाचार किया है, जिससे जनता परेशान है। जनता को मजबूर होकर उनके खिलाफ सड़कों पर आना पड़ा है। ऐसे में अब तय किया गया है कि विधायक को क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जाएगा।

राजस्‍थान तक की वेबसाइट के अनुसार महापंचायत में आए लोगों ने यह भी कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में उन्‍होंने जोगेंद्र सिंह अवाना को चुनकर गलती की हे। अब आगामी चुनाव में उनको वापस वहीं भेजना है, जहां से वे आए थे।

बता दें कि जोगेंद्र सिंह अवाना उत्‍तर प्रदेश के नोएडा के गांव झुंडपुरा के रहने वाले हैं। एक जनवरी 1971 को जन्‍मे जोगेंद्र सिंह साल 2018 में पहली बार नदबई सीट से कांग्रेस विधायक बने थे। विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन हैं। ये नोएडा के 10 हजार करोड़ के चर्चित बाइक बोट घोटाल में भी फंस चुके हैं। इनके समेत 58 लोगों पर एफआईआर हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+