राजस्थान: CM की चर्चाओं के बीच महंत बालकनाथ ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या अब बनेंगे मुख्यमंत्री?
Yogi Balaknath News: राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा...? इस सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच राजस्थान के तिजारा से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने अपने सीएम बनने की संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। बाबा बालकनाथ ने ट्वीट कर मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नाम की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।
बाबा बालकनाथ के इस ट्वीट के बाद काफी हद तक साफ हो गया है कि वो सीएम बनेंगे या नहीं। बाबा बालकनाथ ने पोस्ट के जरिए इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

बाबा बालकनाथ ने ट्वीट कर कहा, ''पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजर अंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।''
बाबा बालकनाथ 2019 में भाजपा के टिकट पर अलवर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और सांसद चुने गए थे। भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में उन्हें तिजारा सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान को हराया है। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इससे पहले दिन में बालक नाथ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा थ।
हालांकि अब तक बालकनाथ राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में से एक थे। 'राजस्थान का योगी' के नाम से मशहूर बालकनाथ बाबा मस्त नाथ मठ के आठवें महंत हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बालकनाथ भी नाथ समुदाय से हैं।












Click it and Unblock the Notifications