ऑनलाइन पेमेंट से शुरू हुई Love Story, प्यार पाने के लिए पुणे की लड़की 1000 ​KM दूर बाड़मेर चली आई

बाड़मेर, 2 जुलाई। यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। इसमें इत्तेफाक से मोबाइल नंबर मिलना। फिर दोस्ती होना, दोस्ती प्यार में बदलना और मंदिर में सगाई करना है। पूरी लव स्टोरी में नया मोड़ तो तब आया जब यह जोड़ा लिव इन में रहने लगा और बात सात फेरे लेने तक जा पहुंची। लड़का परिवार के दबाव में मुकरा तो अपना प्यार पाने के लिए लड़की एक हजार किलोमीटर दूर उसके घर चली आई। बात नहीं बनी तो पुलिस के पास गुहार लगाई।

लड़की ने बाड़मेर एसपी के पास पहुंचकर अपनी पीड़ा बयां की

लड़की ने बाड़मेर एसपी के पास पहुंचकर अपनी पीड़ा बयां की

पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे और राजस्थान के बाड़मेर से जुड़ा है। लड़की ने बाड़मेर एसपी के पास पहुंचकर अपनी पीड़ा बयां की है, जिस पर बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेमी विष्णु पुत्र चेनारा राम बाड़मेर जिले के गांव भूणिया शशिबेरी का रहने वाला है।

लड़के ने प्रपोज किया तो युवती भी मान गई

लड़के ने प्रपोज किया तो युवती भी मान गई

पुलिस के अनुसार विष्णु पुणे में कपड़े के एक शोरूम में सेल्समैन है। पिछले साल 12वीं की छात्रा शोरूम में शॉपिंग करने गई तब गूगल पे से ऑनलाइन पेमेंट किया तो नंबर एक्सचेंज हुए। फिर दोनों मैसेज व कॉल पर एक-दूसरे से बात करने लगे। दोस्त बन गए। दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने प्रपोज किया तो युवती भी मान गई।

लड़की के कुलदेवता के मंदिर जाकर सगाई की

लड़की के कुलदेवता के मंदिर जाकर सगाई की

31 मार्च 2022 को दोनों ने लड़की के कुलदेवता के मंदिर जाकर सगाई की, जिसमें लड़की का पूरा परिवार व दोस्त भी शामिल हुए। इससे पहले जनवरी, फरवरी और मार्च तक पति पत्नी की तरह लिव-इन में रहने। इसके बाद विष्णु 1 मई को यह कहकर पुणे से बाड़मेर आ गया था कि वह इस रिश्ते को लेकर अपने माता-पिता से बात करना चाहता है। बाड़मेर आकर उसने लड़की से कहा कि परिवार वाले उनके रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे और उसकी दूसरी लड़की से शादी करना चाहते हैं।

27 जून को पुणे से 1000 किलोमीटर दूर राजस्थान आ गई

27 जून को पुणे से 1000 किलोमीटर दूर राजस्थान आ गई

लड़की ने पुलिस रिपोर्ट में यह भी बताया कि विष्णु ने उसे डराया भी कि अगर वे शादी करेंगे तो उसके परिजन दोनों को मार डालेंगे। प्यार में इंसाफ पाने के लिए 19 वर्षीय यह लड़की 27 जून को पुणे से 1000 किलोमीटर दूर राजस्थान आ गई। अब उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। लड़के परिजनों ने उसे बताया कि विष्णु तो घर से भाग गया। इस पर लड़की ने पुलिस थाने में शिकायत दी है।

लड़की ने बाड़मेर पुलिस से गुहार लगाई है कि 'लड़का शादी का झांसा देकर उसके साथ रहा। अब मुकर रहा है। इससे उसे बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। लड़के को उसके साथ ही रहना पड़ेगा। वरना उसे कठोर दंड मिलना चाहिए।' पुलिस ने लड़की को उचित कार्रवाई का आवश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+