ATM में रुपए डालने आए कर्मचारी की आंख में मिर्ची डालकर महज 4 मिनट में लूट ले गए 60 लाख

चित्तौड़गढ़. राजस्थान चित्तौड़गढ़ में शनिवार सुबह कार में सवार होकर आए बदमाश दिनदहाड़े फायर कर और आखों में मिर्ची डालकर 60 लाख रुपए लूट ले गए। देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। खास बात यह है कि उन्होंने पूरी वारदात को महज चार मिनट में अंजाम दिया है।

Loot of Rs 60 Lakhs at ATM chittorgarh Rajasthan

वारदात के बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस जिले में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार शहर के सदर थानांतर्गत रिहायशी इलाका प्रतापनगर क्षेत्र में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में कम्पनी के दो कर्मचारी करीब एक करोड़ की राशि डालने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार चार-पांच बदमाश सवार होकर आए। उन्होंने दोनों की आखों में मिर्ची डालकर नकदी से भरा बैग छीनते हुए तीन हवाई फायर कर भाग गए।

Loot of Rs 60 Lakhs at ATM chittorgarh Rajasthan

फायर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस अधिक्षक अनिल कयाल सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लूट के शिकार दोनों कर्मचारी से जानकारी लेते हुए आस-पास के दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने शहर से बाहर निकलने वाले मार्गों पर नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लोजिकेश कम्पनी के दोनों कर्मचारियों की गतिविधि को संदिग्ध मानते हुए पुलिस उसने भी गहनता से पूछताछ कर रही है।

Loot of Rs 60 Lakhs at ATM chittorgarh Rajasthan

चित्तौड़गढ़ शहर में महज 4 मिनट में हुई इस वारदात की सूचना आग की तरह फैल गई। जिसके चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक कार में सवार बदमाशों द्वारा फायर के दौरान लगा कि कोई लड़ाई झगड़े का मामला था, लेकिन मौके पर पहुंचे तब लूट की वारदात का पता चला।

फ्रेंडशिप डे 2019 : शंकर एंड शंकर की दोस्ती है मिसाल, दोनों की शक्ल, पहनावा व नाम समान, बच्चे भी 4-4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+