लोकसभा चुनाव 2024: राजस्‍थान के पहले चरण में 6% घटा मतदान, कम वोट पड़ने से BJP-कांग्रेस में किसको नुकसान?

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में राजस्‍थान की 12 सीटों पर मतदान प्रतिशत घटा है। कुल 57.87 मतदान हुआ है, जो लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में करीब छह फीसदी कम है। तब 63.72 प्रतिदान हुआ था। शनिवार को चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े जारी करेगा।

Lok Sabha Elections 2024 Voting decreased

सियासत के जानकार कहते हैं कि कुल मतदान प्रतिशत में अंतर से ज्‍यादा यह मायने रखता है कि किस पार्टी का वोट प्रतिशत घटा है। यदि भाजपा का वोटिंग प्रतिशत गिरा है तो तीन से चार सीटों पर कांग्रेस प्रत्‍याशी सीधी टक्‍कर में होंगे। इनमें दौसा, करौली-धौलपुर व श्रीगंगानगर जैसी सीटें हो सकती हैं।

वैसे तो अभी से तय नहीं किया जा सकता है कि मतदान प्रतिशत घटने का मतलब यही होता है। साल 2009 में 2004 की तुलना में एक प्रतिशत वोट घटा था तो यूपीए-2 को फायदा हुआ।

कम मतदान से किसको नुकसान?

दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट के अनुसार छह प्रतिशत मतदान घटने से जितना भाजपा को नुकसान है उतना ही कांग्रेस को फायदा है। ऐसे में बड़े मार्जिन वाली सीटों पर मार्जिन घटना तय है।

राजस्‍थान में मतदान प्रतिशत घटने की पीछे नेताओं के अपने-अपने दावे हैं। वे एक-दूसरे के मतदाताओं के बाहर नहीं आने की बात कर रहे हैं, लेकिन मतदाताओं के नहीं आने का हर सीट का आधार अलग हो सकता है।

Lok Sabha Elections 2024 Voting decreased

राजस्‍थान में पहले चरण की हॉट सीट

नागौर लोकसभा सीट: यहां 57.01 प्रतिशत वोट पड़े हैं, साल 2019 के चुनाव की तुलना में करीब 5 प्रतिशत कम है। नागौर और मकराना से कम मतदान तो खींवसर में हुआ है, जहां से आरएलपी व इंडिया गठबंधन के उम्‍मीदवार हनुमान बेनीवाल विधायक भी हैं।

दौसा लोकसभा सीट: यहां छह प्रतिशत मतदान कम हुआ है। दौसा प्रत्‍याशी मुरारी लाल मीणा दौसा से कांग्रेस विधायक हैं। बस्‍सी में 60.57 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो दौसा के 59.68 प्रतिशत से ज्‍यादा है।

सीकर लोकसभा सीट: यहां पर माकपा व कांग्रेस ने गठबंधन करके अमराराम को मैदान में उतारा था। सीकर में कुल 57.28 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछले चुनावों की तुलना से 7.50 प्रतिशत कम है। कॉमरेड प्रभावित इलाके दांतारामगढ़ व धोद में सबसे ज्‍यादा वोट पड़े हैं।

चूरू लोकसभा सीट: 62.98 प्रतिशत वोट चूरू में पड़े हैं, जो साल 2019 के लोकसभा चुनाव से 2.68 प्रतिशत कम है। सादुलपुर में 64.70 तो तारानगर में 68.52 फीसदी वोटिंग हुई है। तारानगर में राजेंद्र राठौड़ व राहुल कस्‍वां के बीच टक्‍कर मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+